{"_id":"6140ba5e8ebc3eca8223c546","slug":"governments-before-2017-responsible-for-the-choas-of-up-modi-aligarh-news-ali2731345155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः यूपी की बदहाली के लिए 2017 से पहले की सरकारें जिम्मेदार : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः यूपी की बदहाली के लिए 2017 से पहले की सरकारें जिम्मेदार : मोदी
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय काशिलान्यास मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोधा स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस दौरान उन्होंने 2017 से पहले की प्रदेश सरकारों को सूबे की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी पूर्व की सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सहित अन्य राष्ट्र नायकों को देश के इतिहास में सम्मान नहीं दिए जाने को 20वीं सदी की गलती बताया। कहा कि इस गलती को 21वीं सदी में अब सुधारा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2017 से पहले गरीबों की हर योजना में यहां रोड़े अटकाए जाते थे। एक-एक योजना लागू करने के लिए दर्जनों बार केंद्र की तरफ से चिट्ठी लिखी जाती थी। लेकिन यहां उस गति से काम नहीं होता था। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं 2017 से पहले की बात कर रहा हूं। जैसा होना चाहिए था, वैसा नहीं होता था। यूपी के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे। किस तरह राजकाज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था। आज मुख्यमंत्री योगी की सरकार पूरी ईमानदारी से उत्तर प्रदेश के विकास में जुटी है। एक दौर था जब यहां पर शासन प्रशासन गुंडों और माफिया की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को विशेष तौर पर याद दिलाना चाहता हूं कि इसी क्षेत्र में चार पांच साल पहले परिवार अपने ही घरों में डर कर जीते थे। बहन-बेटियों को घर से निकलने में, स्कूल-कॉलेज जाने में डर लगता था। जब तक बेटियां स्कूल-कॉलेज से घर वापस न आएं, तब तक माता पिता की सांसें अटकी रहती थीं। जो माहौल था, उसमें कितने ही लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। आज उत्तर प्रदेश में कोई अपराधी किसी को सताने से पहले सौ बार सोचता है, न ही कोई नागरिक यहां से पलायन करके जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का हजारों वर्षों का इतिहास ऐसे राष्ट्र भक्तों से भरा है, जिन्होंने समय-समय पर देश को अपने तप और त्याग से दिशा दी है। आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया। लेकिन यह देश का दुर्भाग्य रहा कि राजा महेंद्र प्रताप और राजा सुहेलदेव जैसे अनेक राष्ट्रनायक और नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। उनकी गाथाओं को जानने से देश की कई पीढ़ियां वंचित रह गईं। 20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है।
कल्याण सिंह को भी याद किया
प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार हैं कि जब कोई शुभ कार्य होता है तो हमें अपने बडे़ अवश्य याद आते हैं। मैं आज अलीगढ़ की इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। अगर वह हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और अलीगढ़ की नई पहचान बन रहे डिफेंस कॉरिडोर को देखकर बहुत खुश हुए होते। उनकी आत्मा जहां भी होगी, हमें आशीर्वाद दे रही होगी। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद थे।