फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government ration will be distributed on the basis of tokens from today

आज से टोकन के आधार पर बंटेगा सरकारी राशन

Wed, 05 May 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government ration will be distributed on the basis of tokens from today
आज से जिले के सरकारी राशन कोटेदारों की दुकानों से राशन का वितरण होगा। जिले में 26.90 लाभार्थियों को यह राशन मिलेगा। इस बार सिर्फ 14 मई तक ही राशन बंटेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन का वितरण दूसरे चक्र यानी 14 मई के बाद होगा।
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत दुकानों को सुबह छह से रात नौ बजे तक खोला जाएगा। कोटेदार एक दिन पहले राशन कार्ड धारकों को टोकन बांट देगा। जिन लोगों के पास टोकन पहुंचेगा, वह टोकन पर अंकित निर्धारित दिनांक व समय पर उपस्थित होकर राशन ले सकेंगे। एक समय में केवल पांच लोगों को ही दुकान पर बुलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिले में कुल कोटेदार 1351 हैं। अंत्योदय कार्ड धारक 24596 और 639554 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। योजना के तहत कार्ड धारकों को प्रति यूनिट/सदस्य के हिसाब से पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं दो रुपये व चावल तीन रुपये किलो की दर से वितरित होगा। साथ ही होम डिलीवरी, काल और टोकन सिस्टम का प्लान तैयार किया गया है। 50 से कम उम्र वाले लाभार्थियों को एक दिन पहले टोकन बांटा जाएगा। टोकन एक-एक घंटे की अवधि के होंगे। सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच के टोकन जिन लोगों के पास होंगे, वही राशन लेने आएंगे।
इनको भी दुकानदार पांच-पांच की संख्या में फोन कर दुकान पर बुलाएगा। जो लोग बिना कॉल किए आएंगे, उनको राशन नहीं दिया जाएगा। उक्त पांच के जाने के बाद अगले पांच को फोन कर राशन लेने के लिए बुलाया जाएगा। 50 से अधिक उम्र वाले या असहाय लोगों को राशन की होम डिलीवरी की जाएगी।

वैक्सीन लगवाने वालों को मिलेगा राशन की सूचना झूठी
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी है कि जिन राशन कार्ड धारकों को कोरोना की वैक्सीन लग गई है। केवल उन्हीं को राशन मिलेगा। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। सभी को समान रूप से राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed