फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government land worth Rs 8.75 crore got free

अलीगढ़ः 8.75 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Sun, 25 Jul 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government land worth Rs 8.75 crore got free
तहसील कोल की टीम ने शनिवार को गांव मिर्जापुर सिया में 8.75 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व निरीक्षक मकरध्वज सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। इस जमीन को कुछ लोगों ने कब्जाने के बाद बाउंड्रीवाल भी कर ली थी। जेसीबी से इस बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करा दिया गया। जवां पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मिर्जापुर सिया गांव में स्थित गाटा संख्या 174 की 1.39 हेक्टेयर सरकारी जमीन 15 से 20 साल पहले लोगों ने कब्जा कर लिया था। पिछले दिनों डीएम से इस मामले में शिकायत हुई। शिकायत के आधार पर एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह ने जांच की। इसमें सच्चाई सामने आई कि बिल्डर लुकमान व मुन्नालाल नाम के दो लोगों ने सरकारी जमीनों पर कॉलोनी विकसित की। इसमें सरकारी महकमे का भी साथ रहा। तत्कालीन लेखपाल व कानूनगो को इसकी भनक तक नहीं लगी। एडीए ने भी सरकारी जमीन पर निर्माण के बाद नक्शे की पड़ताल नहीं की है। अब इस अवैध जमीन पर बसी कॉलोनी मेें जमीन खरीदने वाले लोगों का पैसा फंस गया है। तहसील की टीम दोनों बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। कार्रवाई करने वाली राजस्व टीम में लेखपाल सुनील कुमार वर्मा, लेखपाल श्वेता निशा वर्मा, संजय शर्मा, मो. शरीफ, एसआई मोनवीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed