फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   government hospital itself ill

सरकारी अस्पताल खुद बीमार: रात में हुई ब्लीडिंग, नहीं मिला डॉक्टर, महिला ने तोड़ दिया दम, नवजात की हालत नाजुक

Fri, 29 Sep 2023 06:54 PM IST
चमन शर्मा भूपेंद्र चौधरी, अमर उजाला, अलीगढ़
भूपेंद्र चौधरी, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 06:54 PM IST
सार

महिला को तेज ब्लीडिंग हो रही थी और उसकी लगातार हालत खराब हो रही थी। वहां डाक्टरों को ढूंढा गया, तो पता चला कि रात के समय कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहता। इससे आनन फानन महिला को लेकर परिजन रात करीब एक बजे अलीगढ़ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां हालत खराब देख जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते-पहुंचते महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
government hospital itself ill
मृतका अनीता देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में अतरौली का सरकारी अस्पताल खुद बीमार है। अतरौली नगर के अवंतीबाई चौराहा स्थित सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। वार्ड में भर्ती एक महिला की रात के समय ब्लीडिंग होने से हालत बिगड़ गई, मगर उसे उपचार देने के लिए अस्पताल में डाक्टर ही मौजूद नहीं थे। स्टाफ ने देर रात महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। वहीं नवजात बच्चे की हालत खराब है, उसका उपचार अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


अतरौली का सरकारी अस्पताल
विज्ञापन


रात में नहीं रहता कोई डॉक्टर
गांव औरेनी दलपतपुर निवासी गजेंद्र सिंह की शादी 24 वर्षीय अनीता देवी के साथ 22 फरवरी 2022 को हुई थी। गर्भवती होने के बाद अनीता देवी को प्रसव के लिए अतरौली सीएचसी में भर्ती कराया गया । यहां रात करीब 10 बजे अनीता देवी ने बेटे को जन्म दिया। अनीता के देवर राजकुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने नवजात बच्चे की हालत खराब बताई। बच्चे को देखने के लिए उस वक्त अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ ने उसे बच्चे को अलीगढ़ रेफर कर दिया। बच्चे को अलीगढ भर्ती कराकर परिवार के लोग जब सीएचसी पहुंचे, तो वहां महिला को तेज ब्लीडिंग हो रही थी और उसकी लगातार हालत खराब हो रही थी। वहां डाक्टरों को ढूंढा गया, तो पता चला कि रात के समय कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहता। इससे आनन फानन महिला को लेकर परिजन रात करीब एक बजे अलीगढ़ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां हालत खराब देख जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते-पहुंचते महिला ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

जनता को मरते नहीं देख सकते, देंगे धरना

महिला की मौत की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी गांव औरेनी दलपतपुर  पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुष्पेंद्र लोधी ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने एडी हेल्थ डॉ. साधाना राठौर से दो बजे के बाद अस्पताल में डाक्टरों के नहीं रहने से लोगों को मिल रहीं बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायत की थी। जिसमें यह आशंका भी व्यक्त की थी कि रात के समय वार्ड में मरीज और प्रसूताएं भर्ती रहती हैं, उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। किसी के साथ कोई अनहोनी हो गई, तो जिम्मेदार कौन होगा? 

उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय व सीएचसी संचालित होने के बाद भी मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा, तो इससे बड़ी बदहाली क्या होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि यदि अस्पताल में डाक्टर मौजूद होते, तो महिला को तत्काल उपचार मिल जाता और उसकी जान बच सकती थी। मंडल की सबसे बड़ी अधिकारी अपर स्वास्थ्य निदेशक से शिकायत के बाद भी इस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधर रहीं और आपातकालीन सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि इलाज के अभाव में जनता को ऐसे मरते नहीं देख सकते। यदि अस्पताल में आपातकाली सेवाएं शुरू कर 24 घंटे डाक्टरों के रहने का ड्यूटी शिड्यूल नहीं बना, तो अस्पताल में धरना प्रदर्शन करेंगे।

बिना महिला चिकित्सक के ही चल रहा लेबर रूम
सीएचसी में एक भी महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इसके बाद भी गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर निचले स्तर के स्टाफ से प्रसव कराए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रसूताओं के लिए जोखिम भरा है। 

सीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। अन्य अनुभवती स्टाफ प्रसव बेहद सावधानी से कराता है। अत्यधिक ब्लीडिंग होने पर प्रसूता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हुई है। इलाज में लापरवाही की बात गलत है। रात के समय मैं खुद ड्यूटी पर था लेकिन मुझे इस बारे में स्टाफ ने क्यों नहीं बताया उनसे जबाव तलब किया जाएगा।- डॉ. खालिद, सीएचसी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed