{"_id":"5c3108a1bdec2256d22f8513","slug":"government-haj-passenger-quota-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सरकारी हज यात्री कोटा घटा, प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सरकारी हज यात्री कोटा घटा, प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स को फायदा
Sun, 06 Jan 2019 01:12 AM IST
Vikas Kumar
इकराम वारिस,अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस,अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
हज यात्री
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सरकारी कोटे से जाने वाले हज यात्रियों की तादाद में तीन हजार से ज्यादा की कटौती कर दी गई है। वहीं, प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के कोटे में करीब चार हजार हज यात्री और बढ़ा दिए गए हैं। सबसे ज्यादा हज यात्री उत्तर प्रदेश के होंगे, जबकि सबसे कम 11 हज यात्री दमन व दीव से होंगे।
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया व सऊदी अरब की हुकूमत के मुताबिक इस साल भारत से 1,75,025 हज यात्री हज करने अरब के लिए उड़ान भरेंगे। इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया 1,25,025 हज यात्री अरब भेजेगी। वर्ष 2018 में हज कमेटी ने करीब 1,28,700 लोगों को हज करने भेजा था। पिछले वर्ष प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के जरिये 46325 हज यात्री अरब गए थे, जबकि इस साल 50 हजार हज यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स से जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से हज कमेटी 30237 हज यात्री अरब भेजेगी, जो अन्य राज्यों से काफी ज्यादा हैं। उत्तर प्रदेश से कुल 34397 हज आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए हैं। वहीं, दमन व दीव से कुल 11 हज यात्री हज करने जाएंगे। यहां से सिर्फ 11 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था। हालांकि, हज कमेटी ऑफ इंडिया को तीन बार हज आवेदन के लिए तिथि बढ़ानी पड़ी थी।
विज्ञापन
इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया ने तय कर दिया गया है कि इस बार 1,25,025 हज यात्री जाएंगे। हालांकि, पिछली बार हज यात्रियों की तादाद ज्यादा थी।
-तौफीक अहमद खान, सचिव, लब्बैक हज सोसाइटी