फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government can take big decision on AMU

एएमयू को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Sat, 29 Apr 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 29 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Government can take big decision on AMU
आरएसएस कार्यालय पर शुक्रवार को संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल से छात्रनेता सौरभ चौधरी ने वार्ता की। - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति को आरक्षण दिलाने के सवाल पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि सरकार कुछ करने वाली है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सरकार क्या करने वाली है। 
विज्ञापन


आरएसएस नेता कृष्ण गोपाल शुक्रवार को अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान वे आरएसएस कार्यालय भी गए। अलीगढ़ के कई आरएसएस कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। धर्म जागरण समन्वय के महानगर सह संयोजक एवं छात्र नेता सौरभ चौधरी ने आरएसएस के सह सरकार्यवाह से एएमयू में एसटी व एसटी को आरक्षण दिलाने की वकालत की और कहा कि यहां संविधान की भावना के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। यह देश की ऐसी यूनिवर्सिटी है, जहां एसटी  व एसटी को आरक्षण नहीं मिल  रहा। प्रवेश में धांधली की शिकायत आम है। 
विज्ञापन


यहां 80-85 प्रतिशत छात्र एक धर्म के हैं। संसद पर हमला करने वाले अफजल को शहीद घोषित कर मार्च निकाला जाता है। भारतीय सैनिकों की शहादत पर यहां कोई श्रद्धांजलि सभा नहीं होती। सौरभ चौधरी ने बताया कि सह सरकार्यवाह ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गोपाल से मिलने वालों में सत्य प्रकाश नवमान, आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद, सह संघ चालक सुनील पाली, विभाग कार्यवाह ललित, महानगर प्रचारक कुलदीप, रामवीर, संजू बजाज, संजय भीलवाड़ा, मयंक, नितिन, अर्जुन आदि थे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नई दिल्ली में एएमयू में दलित आरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें कृष्ण गोपाल, कई सांसदों, विधायकों के साथ-साथ आरएसएस एवं भाजपा नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed