{"_id":"5903a7a74f1c1b9b09c0c286","slug":"government-can-take-big-decision-on-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस कार्यालय पर शुक्रवार को संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल से छात्रनेता सौरभ चौधरी ने वार्ता की।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति को आरक्षण दिलाने के सवाल पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि सरकार कुछ करने वाली है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सरकार क्या करने वाली है।
आरएसएस नेता कृष्ण गोपाल शुक्रवार को अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान वे आरएसएस कार्यालय भी गए। अलीगढ़ के कई आरएसएस कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। धर्म जागरण समन्वय के महानगर सह संयोजक एवं छात्र नेता सौरभ चौधरी ने आरएसएस के सह सरकार्यवाह से एएमयू में एसटी व एसटी को आरक्षण दिलाने की वकालत की और कहा कि यहां संविधान की भावना के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। यह देश की ऐसी यूनिवर्सिटी है, जहां एसटी व एसटी को आरक्षण नहीं मिल रहा। प्रवेश में धांधली की शिकायत आम है।
यहां 80-85 प्रतिशत छात्र एक धर्म के हैं। संसद पर हमला करने वाले अफजल को शहीद घोषित कर मार्च निकाला जाता है। भारतीय सैनिकों की शहादत पर यहां कोई श्रद्धांजलि सभा नहीं होती। सौरभ चौधरी ने बताया कि सह सरकार्यवाह ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
श्री गोपाल से मिलने वालों में सत्य प्रकाश नवमान, आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद, सह संघ चालक सुनील पाली, विभाग कार्यवाह ललित, महानगर प्रचारक कुलदीप, रामवीर, संजू बजाज, संजय भीलवाड़ा, मयंक, नितिन, अर्जुन आदि थे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नई दिल्ली में एएमयू में दलित आरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें कृष्ण गोपाल, कई सांसदों, विधायकों के साथ-साथ आरएसएस एवं भाजपा नेता शामिल हुए थे।