फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Got job by making fake degree

जामिया उर्दू की फर्जी डिग्री बनाकर पाई नौकरी, मुकदमा

Fri, 24 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Got job by making fake degree
अलीगढ़ जामिया उर्दू की ओर से फर्जी डिग्री बनाकर नौकरी पाने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें विश्वविद्यालय का रिकार्ड इंचार्ज भी नामजद है। यह मुकदमा एसआईटी स्तर से मांगी गई डिग्री व मार्कशीट के सत्यापन रिपोर्ट के बाद कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में जामिया उर्दू के डिप्टी रजिस्ट्रार रघुराज सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि पिछले दिनों एसआईटी ने पुलिस के जरिये कुछ मार्कशीट व डिग्री सत्यापन के लिए भेजी थीं। इस पर दो सदस्यों की टीम बनाकर 2014 से 2018 तक की सभी डिग्रियों का सत्यापन कराने पर पाया कि सभी मार्कशीट व डिग्री फर्जी हैं। इनका विश्वविद्यालय में कोई रिकार्ड नहीं है। इन डिग्रीधारकों ने सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर ली हैं। जिसमें कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। इस आधार पर फर्जी दस्तावेज बनाने में आरोपी छात्र गुलनाज, मो. उस्मान खान और एहसान खान के अलावा विश्वविद्यालय के सहायक आंकिक अकील अहमद जाफसी और रिकॉर्ड इंचार्ज को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में यह भी आरोप है कि ये दोनों कर्मचारी फर्जी डिग्री बनाकर फर्जी दस्तखत के सहारे मार्कशीट व डिग्री बेच रहे थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा के अनुसार इस मामले में डीआईजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed