फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Got ITC benefit of 2.5 crores without paying tax

अलीगढ़ः बिना टैक्स दिए ले लिया ढाई करोड़ का आईटीसी लाभ

Sun, 19 Dec 2021 12:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
महानगर के एक कारोबारी ने बिना टैक्स दिए सरकारी खजाने से करीब ढाई करोड़ रुपये का आईटीसी लाभ ले लिया है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जांच में इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन




वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अनूप माहेश्वरी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर आरपी सिंह कोंते एवं ज्वाइंट कमिश्नर ओपी राय ने बेगमबाग स्थित दलजीत रतन इंटर प्राइजेज पर छापा मार कर जांच की। इस फर्म का कनेक्शन तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीरतन मेटल इंडस्ट्री से जुड़ रहा है, जिसके यहां बृहस्पतिवार को छापा पड़ा था।
विज्ञापन




वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर आरपी सिंह कोंते ने बताया कि 2019 से अब तक दलजीत रतन इंटरप्राइजेज द्वारा करीब 14 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर ढाई करोड़ रुपये आईटीसी के रूप में लाभ लिया जा चुका है। छापे  के बाद एक टन जिंक की सिल्ली, 450 किलोग्राम पीतल स्क्रैप और पेपर आदि जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कारोबारी के पास एकाउंट बुक नहीं थी। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान फर्म स्वामी मौजूद नहीं थे। जानकारी मिलने के बाद उसने पोर्टल पर फर्म निरस्तीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। विभाग के अधिकारी रैकेट का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed