फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Google Maps provide updates on traffic jams and fog on the Yamuna Expressway and the highway

Google Maps: यमुना एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर जाम-कोहरे का अपडेट देगा गूगल मैप, उससे किया जाएगा संपर्क

Sun, 04 Jan 2026 04:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 04:53 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे का अपना एक एप है। जिसके जरिये जाम, सड़क पर डायवर्जन, कोहरा आदि के अपडेट दिए जाते हैं। इस एप को गूगल से जुड़वाया जाएगा।

विज्ञापन
Google Maps provide updates on traffic jams and fog on the Yamuna Expressway and the highway
अलीगढ़-कानपुर हाईवे - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुत जल्द आपको अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे व दिल्ली-कानपुर हाईवे पर सफर करते समय गूगल मैप से जाम व कोहरे का अपडेट मिलेगा। इसके लिए गूगल नेविगेशन में जीपीएस की मदद से रीयल टाइम अपडेट देने की कवायद की जा रही है। इस दिशा में यातायात पुलिस द्वारा गूगल से संपर्क किया जा रहा है। इसके पीछे का मकसद यमुना एक्सप्रेस-वे और कानपुर हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना और जाम की सूचना देना है।

विज्ञापन


पिछले दिनों मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद एडीजी जोन स्तर से बैठक की गई। जिसमें अलीगढ़, मथुरा व आगरा के पुलिस, आरटीओ, एनएचएआई व रोडवेज के अधिकारी शामिल हुए। इसी बैठक में जानकारी मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे का अपना एक एप है। जिसके जरिये जाम, सड़क पर डायवर्जन, कोहरा आदि के अपडेट दिए जाते हैं। इसके बाद तय हुआ कि इस एप को गूगल से जुड़वाया जाएगा, क्योंकि इस एप के विषय में लोग ज्यादा जागरूक नहीं हैं। 
विज्ञापन


अधिकांश लोग गाड़ी चलाते में गूगल नेविगेशन का प्रयोग करते हैं, लेकिन इस एप का प्रयोग नहीं करते। कारों में जीपीएस सिस्टम भी रहता है, इसलिए रीयल टाइम अपडेट गूगल से मिलना संभव है। पहले चरण में यह सुविधा यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुरू कराने का प्रयास हो रहा है। इसके साथ दिल्ली कानपुर हाईवे पर भी यह व्यवस्था गूगल से संपर्क कर शुरू कराने का प्रयास है। सफलता मिलने पर जिले के अन्य हाईवे पर भी यह सुविधा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पर यह सुविधा पहले से है। अब इसे दुर्घटना, जाम व कोहरे से जोड़कर अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास यातायात प्रदेश निदेशालय स्तर से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पहले यमुना एक्सप्रेस-वे यह सुविधा शुरू कराने का प्रयास है। इसके बाद जिले के अन्य हाईवे और सड़कों में यह सुविधा शुरू कराई जाएगी।-प्रवीन कुमार, एसपी यातायात।


शहर में सड़क निर्माण के बाद होगी शुरुआत
इस विषय में यातायात पुलिस का प्रयास है कि शहर में अधिकांश सड़कों पर निर्माण चल रहा है। जाम का रीयल टाइम अपडेट गूगल अभी भी देता है, मगर शहर में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जाम व डायवर्जन आदि का रीयल टाइम अपडेट दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed