फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Good news: Security permission from BCAS to Dhanipur Mini Airport

खुशखबरी : बीसीएएस से धनीपुर मिनी एयरपोर्ट को मिली सुरक्षा संबंधी अनुमति

Thu, 27 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Good news: Security permission from BCAS to Dhanipur Mini Airport
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट से जहाज में उड़ान भरने का सपना देख रहे जिलेवासियों के लिए खुशखबरी है। मिनी एयरपोर्ट को बीसीएएस यानी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सुरक्षा संबंधी मानकों पर खरा पाते हुए अपनी ओर से अनुमति जारी कर दी है। यह महत्वपूर्ण पड़ाव पार हो गया है। इसके बाद अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से डीजीसीए में एयरलाइन ऑपरेटिंग के लाइसेंस संबंधी आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करने पर काम किया जा रहा है। एयरलाइन ऑपरेटिंग की अनुमति मिलने के बाद यहां से हवाई यात्रा शुरू होगी। अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया में अभी दो से तीन माह का समय लगने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

धनीपुर हवाई पट्टी को उड़ान स्कीम के तहत मिनी एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने का काम किया जा रहा है। बीते 18 मार्च को यहां ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के जेडी चंद्रभान राम के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम आई थी। टीम ने पूरी टर्मिनल बिल्डिंग, रन-वे, निकास-प्रवेश, वॉच टावर आदि का निरीक्षण किया। इसके आधार पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की जरूरत के हिसाब से लिस्ट तैयार की थी। साथ ही तय किया कि शुरुआत में जिला पुलिस ही मिनी एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात रहेगी। भविष्य में किसी अन्य एजेंसी को भी तैनात किया जा सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक यहां क्यूआरटी, सर्विलांस, वॉच टॉवर से चारों ओर कड़ी सुरक्षा होगी। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की। इसमें उन्होंने मिनी एयरपोर्ट को सुरक्षा के लिहाज से खरा पाया। उस आधार पर अपनी ओर से एनओसी जारी करते हुए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

बीसीएएस ने यह बनाया था प्रस्ताव
बीसीएएस की टीम ने निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व सीओ अतरौली के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से प्रस्ताव तैयार किया था, जिसमें पांच वॉच टावर के लिहाज से 15 पुलिस के जवानों की जरूरत, 12 जवानों की एक क्यूआरटी की तैनाती, एक असलाह और गार्ड रूम रहेगा, जिसमें पांच लोगों की तैनाती, सर्विलांस कंट्रोल रूम में 6 जवानों की तैनाती (सीसीटीवी व अन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए) व अन्य सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रवेश, निकास द्वार, लगेज एक्सरे मशीन, रनवे की सुरक्षा के लिहाज से तकरीबन 54 जवानों की जरूरत का प्रस्ताव बनाया था। इसके साथ ही कुल 20 सीसीटीवी लगाने व उनकी मॉनिटरिंग के लिए टर्मिनल बिल्डिंग में एक अलग कक्ष बनाना है। यहां से हर गतिविधि पर निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के हिस्से का भी काम पूरा
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर राजकीय निर्माण निगम के हिस्से का काम 31 माह में 22.37 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। दिसंबर 2018 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य में रन-वे, टैक्सी-वे (रन-वे और अप रन को जोडऩे वाला मार्ग), अप रन (जहाज पार्किंग), बाउंड्रीवाल, टर्मिनल बिल्डिंग, फायर स्टेशन बिल्डिंग, सब स्टेशन की बिल्डिंग, पंप रूम, वीसीवी रूम, मीटर रूम, कैंपस रोड, कार पार्किंग का काम किया गया है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी का काम रह गया है, जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी को एटीसी टावर को संचालित करना, इलेक्ट्रिक काम जैसे डोर मेटल डिटेक्टर, लाइट फिटिंग को संचालित करना है। फायर स्टेशन, विद्युत सब स्टेशन को स्थापित करना है। पंप रूम और मीटर रूम को संचालित करना है।

मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक धनीपुर मिनी एयरपोर्ट है। इसका निर्माण कार्य राजकीय निर्माण निगम ने पूरा कर लिया है। अब बीसीएएस की ओर से भी अनुमति मिल गई है। एयरलाइन ऑपरेटिंग के लाइसेंस के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया डीजीसीए में आवेदन करेगी। जल्द से जल्द यहां से उड़ान शुरू कराने का लक्ष्य है।
- विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed