फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Golden health card will be made for registered workers and their families

अलीगढ़ः पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिजनों के बनेंगे गोल्डन हेल्थ कार्ड

Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Golden health card will be made for registered workers and their families
जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के गोल्डन हेल्थ कार्ड बनाने की तैयारी है। 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर श्रम विभाग के कार्यालय एवं ब्लाकों पर शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे। हर कैंप के लिये श्रम प्रवर्तन अधिकारी को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों के गोल्डन हेल्थ कार्ड बनने हैं। इसके लिये छह से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उप श्रम आयुक्त को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत मैरिस रोड स्थित श्रम कार्यालय में कैंप लगाकर पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों की सूची के अनुसार श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों का मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कैंपों का आयोजन कराएं।
विज्ञापन

इसके नोडल अधिकारी श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी होंगे। खंड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से श्रमिकों को कैंप स्थल तक आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी कार्ड निर्माण की प्रतिदिन की प्रगति से लिखित एवं मौखिक रूप से सहायक श्रम आयुक्त को जानकारी दें। उप श्रम आयुक्त सियाराम ने जनपद के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया है कि अभियान की अवधि में कैंपों के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाये जाने हैं। पंजीकृत श्रमिक व उनका परिवार अपने साथ मोबाइल नंबर, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की प्रति साथ लेकर कैंप में पहुंचे और कार्ड बनवाएं। कैंप के सफल आयोजन के लिए श्रम विभाग, सीएसएसी वीएलई के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed