फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gold crosses one lakh mark

Gold: सोने ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, अलीगढ़ में एक लाख के पार, 101050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा भाव

Tue, 22 Apr 2025 11:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

पिछले काफी समय से सोना 95 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव के ऊपर चल रहा था। उसी समय यह संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही सोने का भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगा।

विज्ञापन
Gold crosses one lakh mark
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

21 अप्रैल का दिन अलीगढ़ में सोने के कारोबारियों के लिए ऐतिहासिक रहा। सोना अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई छूते हुए एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया। अलीगढ़ सराफा कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक सोमवार को अलीगढ़ में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 101050 रुपये रहा। कारोबारियों के मुताबिक अभी बाजार में तेजी का रुख जारी रहेगा। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में छोटे-बड़े एक हजार सराफा कारोबारी हैं। यहां स्थानीय स्तर आभूषण तैयार नहीं होते बल्कि दूसरे देशों और शहरों से माल यहां आता है। पिछले काफी समय से सोना 95 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव के ऊपर चल रहा था। उसी समय यह संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही सोने का भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगा।

विज्ञापन

21 अप्रैल को सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव को पार कर गया। सोमवार का भाव 101050 रहा। यह अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। इसका एक कारण बाजार में तेजी की धारणा है। अभी जो रुख है उससे लग रहा है कि तेजी का यह दौर बना रहेगा। - विजय अग्रवाल सोनी, अध्यक्ष, अलीगढ़ सराफा कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के सेंट्रल बैंक सोना खरीद रहे हैं। सोने की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनी हुई है। भारत में शादियों का दौर चल रहा है। सोना सबसे सुरक्षित और सबसे अधिक तरलता (लिक्विडिटी) वाला निवेश माध्यम माना जाता है। यही कारण है कि इसमें तेजी है। - अतुल सराफ

तुर्किये, इटली व दुबई से आते हैं अलीगढ़ में आभूषण

अलीगढ़ में सोने के आभूषण तुर्किये, इटली और दुबई से आते हैं। इटली की चेन काफी पसंद की जाती है। सराफा कमेटी के मुताबिक यहां पर माल दूसरे देशों से सीधे नहीं आता है बल्कि दिल्ली और मुंबई के माध्यम से पहुंचता है। अलीगढ़ में छोटी-मोटी मरम्मत और गहनों को तुड़वा कर बनवाने का काम पुराने समय से ही होता आया है।

फीकी पड़ी चांदी की चमक, 99 हजार पहुंची
चांदी के भाव छह महीने पहले ही एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुके हैं। वर्तमान में चांदी का रुख कुछ नरम पड़ा। इसके बाद चांदी के भाव ऊपर नीचे होते रहे हैं। वर्तमान में अलीगढ़ में चांदी 99000 रुपये प्रति किलो है।

पिछले छह महीने में चांदी के भाव (प्रति किलोग्राम)

  • अक्तूबर 2024- 95,000 रुपये के आसपास था। महीने के अंत में 1.00 लाख रुपये तक पहुंच गया।
  • नवंबर 2024- भाव में गिरावट आई और महीने के अंत तक यह लगभग 91,500 रुपये पहुंच गया।
  • दिसंबर 2024- भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहा, महीने के अंत तक लगभग 90,500 रहा।
  • जनवरी 2025- भाव में फिर तेजी आई और महीने के अंत तक 99,500 तक पहुंच गया।
  • फरवरी 2025- भाव थोड़ा नरम हुआ और महीने के अंत तक यह लगभग 91,000 पहुंच गया।
  • मार्च 2025- भाव में फिर से वृद्धि, महीने के अंत में 1,00,800 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
  • अप्रैल 2025 (वर्तमान)- चांदी के भाव में गिरावट आई है और आज (21 अप्रैल, 2025) यह 99000 पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed