{"_id":"1b319aad3cd69c9219b8401efaa10a5a","slug":"gold-biscuits-women-s-jewelry-flown-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सोने का बिस्कुट’ देकर महिला के आभूषण उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सोने का बिस्कुट’ देकर महिला के आभूषण उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूदाबाद से दुबे पड़ाव के बीच सक्रिय शातिर बदमाशों ने एक महिला राहगीर को नकली सोने का बिस्कुट देकर कर उसके जेवरात ठग लिए।
उसकी फरियाद सुनकर वहां पहुंचे सिपाही ने जब बिस्कुट की जांच करवाई तो वह पीतल का निकला। महिला घटनास्थल पर घंटों बेहाल रहने के बाद अपने गंतव्य की ओर चली गई।
बुलंदशहर के गांव कैनबारी किलमपुर निवासी महिला अजयवती देवी पत्नी दिनेश की अतरौली के गांव महरैनी में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी है। वह इसमें शामिल होने अपने बेटे रविंद्र के साथ बस से मसूदाबाद बस स्टैंड आई।
बस से उतरते ही उसके शरीर पर पड़े जेवरात देख वहां मौजूद दो ठग युवक उसके पीछे लग गए।
उन्हाेंने राह चलते बातों में महिला को श्ीाशे में उतार लिया। इसके बाद दुबे पड़ाव पर आकर महिला के सभी जेवरात उतरवा लिए। साथ में दो हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
बदले में उसे एक पीतल का बिस्कुट सोने का बताकर थमा कर चंपत हो गए। उनके जाने के बाद महिला को अपने ठगे जाने अहसास हुआ।
इसपर जब वह रोने लगी तो वहां एक सिपाही आ गया। उसने महिला से बिस्कुट लेकर जब जांच करवाई तो वह पीतल का निकला।
इस बीच वहां भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। काफी देर तक रोने के बाद वह बेटे के साथ चली गई। महिला के अनुसार ठग उसके सोने की लर, अंगूठी, कुंडल, तोड़ियां, चेन आदि ले गए।