फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Goddess Parashuram's Birthday Celebrated

धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Sat, 29 Apr 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 29 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Goddess Parashuram's Birthday Celebrated
सर्व ब्राह्मण महासभा के जयगंज कार्यालय में परशुराम जयंती मनाते संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर परशुराम सेवा संस्थान के अलावा अन्य संगठनों ने भी हवन, पूजन, यज्ञ, वृद्धाें का सम्मान आदि कर अपने इष्ट को नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष पीसी शर्मा ने सरकार से परशुराम जयंती का अवकाश बहाल करने की मांग की। 
विज्ञापन


परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में परशुराम सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष पीसी शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमेंद्र गौतम, मुख्य अतिथि पं. कमलेश हरि द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गौड़, जिला अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, जिला महामंत्री राजेश गौड़ ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र का माल्यार्पण, तिलक व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. केबी दुबे ने परशुराम जी की वंदना की। समाज के वयोवृद्ध हरिदास शर्मा, शिवकुमार गौड़, भीष्म शर्मा, वाईके शर्मा, राजवीर शर्मा एवं कमलेश हरि द्विवेदी का सम्मान किया गया। इससे पूर्व पं. दीपक दुबे व पं. रामप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से विश्व शांति व उन्नति के लिए हवन-पूजन कराया और भगवान परशुराम की आरती उतारी गई। प्रतीक शर्मा, विष्णु शर्मा, कुलदीप शर्मा व दुष्यंत शर्मा का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री से भगवान परशुराम जयंती का अवकाश बहाल करने की अपील की। चेतावनी दी कि यदि अवकाश को बहाल न रखा गया तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने पर विवश होगा। अध्यक्षता पीसी शर्मा तथा संचालन जिला अध्यक्ष विनय शर्मा व जिला महामंत्री राजेश गौड़ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष दया शर्मा, महानगर अध्यक्ष उपासना शर्मा, कंछीलाल शर्मा, इ. अरुण शर्मा, नवीन शर्मा, एनडी कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भगवान परशुराम के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जयगंज कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर राम किशोर मिश्रा अमित शर्मा डी के शर्मा ब्रजेश शर्मा प्रमोद शर्मा कान्हा पाठक विकास शर्मा अमित गोस्वामी आशुतोष पंडित आदि मौजूद रहे। अचल ताल स्थित आरती घाट पर अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के तत्वावधान में जयंती समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. विनोद गौतम ने किया। अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य पं. आदित्य नारायण अवस्थी ने हवन पूजन कराया।


अंत में हुई महा आरती में हजारों की भीड़ ने परशुराम की आरती गाई। इस मौके पर महा मंडलेश्वर हरीकांत हरानंद महाराज, विधायक ठा. दलवीर सिंह, विधायक ठा. रविंद्र पाल सिंह, मेयर शकुंतला भारती, डॉ. दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा, जवाहर लाल शर्मा, कमलेश हरि द्विवेदी, सुमित शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा, हरिओम गौड़, भागवत कथा प्रवक्ता कपिल वशिष्ठ मौजूद थे। संचालन डॉ. दिनेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed