फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girls should make themselves self-reliant and become strong: Vijay

छात्राएं खुद को आत्मनिर्भर बनाएं और मजबूत बनें : विजय

Tue, 24 Mar 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Girls should make themselves self-reliant and become strong: Vijay
अमर उजाला नारी शक्ति लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व अन्य अतिथि - फोटो : samvad
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला नारी शक्ति के तहत सोमवार को गभाना के मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि छात्राएं खुद को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाएं और मजबूत बनें।
विज्ञापन



इस मौके पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली क्षेत्र की 10 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी सफलता की कहानियों से हॉल में मौजूद महाविद्यालय की छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन



लखपति दीदियों ने छात्राओं से कहा कि वह शिक्षा हासिल कर अपनी सफलता की कहानी खुद लिख लें। यह सभी दीदियां वित्तीय सहायता उपलब्ध करा कर महिलाओं को स्वावलंबी बनने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पहले बेहद कम उम्र में ही लड़कियों की शादी कर दी जाती थी। अब मानसिकता में बदलाव आया है। अब बेटियों को शिक्षित किया जा रहा है, उनको समाज से लेकर सरकार तक आगे बढ़ा रही है। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वह शिक्षा के माध्यम से खुद को आत्मनिर्भर बनाएं और मजबूत बनें। मोबाइल पर रील के चक्कर से दूर रहें।


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नाजिश बेगम ने कहा कि लखपति दीदियों ने जो संघर्ष किया है, उससे छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी महिलाओं को और छात्राओं को अपनी सफलता के लिए लंबा सफर तय करना है। कुछ महिलाओं के उपलब्धि हासिल करने से करोड़ों महिलाओं के घूंघट नहीं हटते हैं। हर महिला का अपना संघर्ष है। उसे खुद ही साबित करना होगा।


वरिष्ठ लेखिका और कवयित्री डॉ. मनीषा मनी महिलाओं के संघर्ष को अपनी रचना के माध्यम से बयां किया। उन्होंने कहा कि मैंने तूफानों में चलना सीखा है, तू मुझे आंधी से क्या डराता है। मरुस्थल की कड़कती धूप में जलना सीखा है, तू मुझे अलाव की आग से क्या जलाता है।
टीकाराम डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. कृष्णा वाजपेयी ने कहा कि मेरे कॉलेज में छात्राओं ने स्वयं सहायता समूहों पर शोध किया है। यह महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहद अहम साबित हो रहे हैं।


गभाना में केनरा बैंक की प्रबंधक कुमारी श्वेता ने कहा कि यहां जो लखपति दीदियां मौजूद हैं, उनमें से अधिकांश से वह परिचित हैं। अधिकांश महिलाएं समूह से जुड़ने से पहले प्रक्रियाओं के विषय में ज्यादा कुछ नहीं जानती थीं, लेकिन अपनी मेहनत से बहुत जल्दी ही सब कुछ सीख लिया।
डीएस कॉलेज की डॉ. रुखसाना ने कहा महिलाओं को अपनी विरोधाभासी स्थिति से बाहर निकलना होगा। स्वयं को मिले अवसरों का लाभ उठाना होगा और अपने लिए जगह बनाने के लिए खुद ही प्रयास करने होंगे। यह न सोचें कि कोई और उनके लिए कुछ करेगा।


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह ने कहा कि कॉलेज की छात्राएं पुलिस सेवा, बड़ी निजी कंपनियों में काम कर रही हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में डॉ. दीप शिखा, डॉ. सरिता रानी, राजकुमारी, डॉली, मंजू, सुधा आदि मौजूद रहीं।





इनका हुआ सम्मान

उमा देवी, वर्षा देवी, शकुंतला देवी, नीतू , नीलम, दीप्ति, पवन देवी, नीरज देवी, प्रियंका शर्मा, माला देवी

अमर उजाला नारी शक्ति लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व अन्य अतिथि

अमर उजाला नारी शक्ति लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व अन्य अतिथि- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed