{"_id":"66c689fb1a4cb15d560ee5a4","slug":"girls-brother-beaten-up-for-protesting-against-teasing-aligarh-news-c-2-1-ali1010-464029-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के भाई को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के भाई को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 22 Aug 2024 06:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:14 AM IST
सार
पीड़ित के मुताबिक उसकी एक गांव में कॉस्मेटिक की दुकान है। उनकी बेटी और बेटा दुकान पर थे। चार युवक दुकान पर पहुंचे और साड़ी का फॉल मांगा। फॉल की कीमत 20 रुपये मांगने पर उक्त युवक उनकी बेटी से अश्लील बातें कहने लगे। बेटे ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
मारपीट का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर काम कर युवती के साथ छेड़खानी की गई। जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और लातों से पीटा। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
घटना रक्षाबंधन के दिन की है। पीड़ित के मुताबिक उसकी एक गांव में कॉस्मेटिक की दुकान है। उनकी बेटी और बेटा दुकान पर थे। चार युवक दुकान पर पहुंचे और साड़ी का फॉल मांगा। फॉल की कीमत 20 रुपये मांगने पर उक्त युवक उनकी बेटी से अश्लील बातें कहने लगे। बेटे ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
उनका बेटा दुकान से निकलकर जान बचाते हुए भागा तो उसे सड़क पर दौड़ाकर लातों और बेल्ट से बुरी तरह से पीटा। थाना पुलिस के अनुसार मामले में दीपक, राहुल, सौरभ, विपिन और संजय उर्फ तन्नू निवासी चंदियाना रामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन