फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girlfriend reached the wedding ceremony the groom reached the police station in aligarh

प्रेमी की शादी समारोह में पहुंची प्रेमिका, थाने पहुंचा दूल्हा

Fri, 27 Nov 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Nov 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached the wedding ceremony the groom reached the police station in aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शमशाद मार्केट के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में उस समय बाधा पैदा हो गई, जब एक युवती पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई। दूल्हे को खुद का प्रेमी बताते हुए शादी रुकवा दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां देर शाम तक समझौते की बात चल रही थी। 

विज्ञापन


मूल रूप से खुर्जा की युवती ने एसएसपी से शिकायत की कि बुलंदशहर निवासी डॉक्टर, जो कि नर्सिंग होम चलाता है, उससे तीन साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों लिव इन रिलेशन में रहते आ रहे हैं। युवक का वह पूरा खर्चा भी उठाती आई है। नर्सिंग होम खोलने के नाम पर भी उसे तीन लाख रुपये दिए थे। अब वह बिना बताए किसी अन्य युवती से शादी कर रहा है। शुक्रवार को ही उसकी बारात शमशाद मार्केट में एक होटल में आई है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को निर्देश देकर युवती के साथ भेजा। पुलिस जब युवती को लेकर होटल पहुंची तो वहां शादी की तैयारियां जारी थीं। पुलिस व युवती को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवती के आरोपों पर दुल्हन पक्ष दूल्हे संग मारपीट को आमादा हो गया। पुलिस के दखल पर मामला शांत हुआ। पुलिस युवती व दूल्हे को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गई। जहां देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार अगर बात नहीं बनी तो जो युवती लिखकर देगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी युगल को ऑनर किलिंग का खतरा
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े को अपने परिवारों से जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित जोड़ा एसएसपी से मदद मांगने पहुंचा। शिकायत में बताया कि युवती की मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली मां उसका उत्पीड़न कर रही थी और उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने लगी। युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। अब वह प्रेमी संग रह रही है। उसे धमकियां मिल रही हैं। मामले में क्वार्सी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed