{"_id":"65ea0ad0f8309ed4b0084e55","slug":"girl-who-attempted-suicide-in-coaching-center-hostel-dies-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कोचिंग सेंटर हॉस्टल में आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती की मौत, बिना पोस्टमार्टम शव ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कोचिंग सेंटर हॉस्टल में आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती की मौत, बिना पोस्टमार्टम शव ले गए परिजन
Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
सार
एकता नगर में सिटी अस्पताल के पास सिटी आईएएस-पीसीएस एकेडमी में रहती थी। यहां रहकर वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। साथ ही कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में वार्डन की जिम्मेदारी भी निभाती थी। 6 मार्च दोपहर उसने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के एकता नगर के आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में आत्महत्या की कोशिश करने वाली वार्डन युवती की 7 मार्च तड़के मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई या तहरीर के शव साथ ले गए।
विज्ञापन
मूल रूप से सहारनपुर के मो.इब्राहिमाबाद के इरफान की बेटी सुंबुल परवीन एकता नगर में सिटी अस्पताल के पास सिटी आईएएस-पीसीएस एकेडमी में रहती थी। यहां रहकर वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। साथ ही कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में वार्डन की जिम्मेदारी भी निभाती थी। 6 मार्च दोपहर उसने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या की कोशिश की। उसका शव फंदे पर लटका देखा तो स्टाफ ने आनन-फानन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार 7 मार्च तड़के युवती को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने पोस्टमार्टम या अन्य किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। शव को परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची टीम के लिए नहीं खोला दरवाजा
घटना के बाद कोचिंग सेंटर को लेकर हुई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर डीआईओएस ने जांच समिति बनाई थी। जांच समिति कोचिंग सेंटर पहुंची। लेकिन छात्राओं ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। वे पूरे समय सहमी रहीं। बाद में जांच टीम सिर्फ यह जानकारी कर चली गई कि यहां कोचिंग सेंटर के साथ हॉस्टल भी चलता है।
विज्ञापन