{"_id":"5ddae6398ebc3e54c851f4bf","slug":"girl-teasing-in-sangam-express-city-office-news-ali219659127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम एक्सप्रेस में युवती से शराबियों ने की छेड़छाड़, ट्वीट पर जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम एक्सप्रेस में युवती से शराबियों ने की छेड़छाड़, ट्वीट पर जागा प्रशासन
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में रविवार रात चार शराबी युवकों ने मुरादाबाद की एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने मामले की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी।
विज्ञापन
रिश्तेदार ने घटना की शिकायत प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल प्रशासन से ट्विटर के माध्यम से की। शिकायत के एक घंटे बाद तक कोई सुनवाई नहीं हुई। काफी देर बाद लखनऊ डीआरएम द्वारा ट्वीट को फारवर्ड करने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टूंडला जीआरपी ने युवती को रेस्क्यू कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुरादाबाद जिले की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक लखनऊ जाने के लिए संगम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुई थी। उस बोगी में चार युवक बैठे हुए थे, जो शराब के नशे में थे। रास्ते में शराबी युवक युवती से अश्लील इशारे करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने छेड़खानी कर दी। मामले की जानकारी मुरादाबाद निवासी अपने एक रिश्तेदार को दी।
विज्ञापन
रिश्तेदार ने घटना के संबंध में प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल प्रशासन को ट्वीट कर मदद मांगी। रात 11:30 बजे ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पहुंचते ही युवती ट्रेन से उतर गई और दूसरी ट्रेन में सवार होकर लखनऊ की ओर रवाना हुई।
युवती के मुताबिक करीब एक घंटे बाद रेल अधिकारियों की ओर से मामले में संज्ञान लिया गया। घटना के संबंध में टूंडला जीआरपी ने पूछताछ की है। इधर, अलीगढ़ के आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक घटना की शिकायत किसी भी थाने पर नहीं आई है। अगर युवती अलीगढ़ जंक्शन पर ही शिकायत दे देती तो यहीं मनचलों को दबोच लिया जाता।