{"_id":"5da0d79c8ebc3e93d0285db2","slug":"girl-suicide-aligarh-news-ali215963882","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो किशोरी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने डांटा तो किशोरी ने दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से फोन पर बात करने को लेकर मां द्वारा लगाई डांट से क्षुब्ध क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किशोरी के एक पड़ोसी ने पुलिस को फांसी लगाकर हत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पहले तो परिवार वाले बेटी की बीमारी से मौत होने की बात कहते रहे। मगर, कड़ाई से पूछताछ होने पर उन्होंने सच्चाई उगल दी।
क्वार्सी थाना क्षेत्र की किशोरी एक निजी स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। उसकी एक युवक से दोस्ती थी। वाकया शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे का है। किशोरी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। तभी कमरे में मां आ गई। उन्होंने पूरी बातें सुन लीं। इस पर बेटी को डांटते हुए आगे से प्रेमी से संबंध खत्म करने की चेतावनी दे दी। इससे क्षुब्ध किशोरी ने मां के बाजार जाते ही खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली। मां बाजार से लौटकर आई तो बेटी को फंदे पर झूलते देख उसकी चीखेें निकल गई।
आननफानन में उसने पति को बुलाया। परिवार वालों ने शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर ली। इसी बीच किसी पड़ोसी ने फोन कर पुलिस को किशोरी की हत्या करने की सूचना दे दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो पहले तो परिवारीजन बीमारी से मौत होने का बात बताते रहे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आत्महत्या की कहानी खुल गई। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी ने आत्महत्या की थी। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।