फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl Student faints in AMU hostel

AMU: हॉस्टल में छात्रा बेहोश, आत्महत्या की कोशिश का मचा शोर, सहेली ने एक्स पर की पोस्ट, छात्रा-परिजन बोले यह

Tue, 23 Sep 2025 12:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 12:38 PM IST
सार

इस प्रकरण में एक्स पर हुई पोस्ट में जिस सीनियर छात्र पर आरोप लगा था, उस छात्र को 20 सितंबर को ही एएमयू के आंबेडकर हॉल में पीटा गया था। उसके संबंध में सीनियर छात्र द्वारा प्रॉक्टर कार्यालय को तहरीर भी दी गई थी। जिसमें मारपीट व हवाई फायरिंग का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Girl Student faints in AMU hostel
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू की विधि छात्रा के 21 सितंबर रात हॉस्टल में बेहोश होने पर आत्महत्या की कोशिश का शोर मच गया। उसकी सहेली ने एक्स पर एक सीनियर छात्र के दुर्व्यवहार से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश करने की पोस्ट कर दी। हालांकि छात्रा को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मगर पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस व प्रॉक्टर टीम ने जांच की तो छात्रा सिरे से मुकर गई। उसने कहा कि दर्द में उसने अत्यधिक दवा का सेवन कर लिया था। परिवार ने भी किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और छात्रा को अपने साथ दिल्ली ले गए।

विज्ञापन


घटनाक्रम 21 सितंबर रात करीब 9 बजे के आसपास का है। एएमयू से बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा हॉस्टल में रहती है। अचानक से वह बेहोश हो गई। हॉस्टल स्टाफ ने आनन फानन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। इधर, बेहोश छात्रा की सहेली ने सोमवार सुबह एक्स पर यह पोस्ट करके सनसनी मचा दी कि उसकी सहेली ने नींद की गोलियां अधिक मात्रा में खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। उसने यह कदम एक सीनियर छात्र से परेशान होकर उठाया है।
विज्ञापन


यह पोस्ट वायरल होते ही पुलिस व प्रॉक्टर टीम हरकत में आ गई। पुलिस व प्रॉक्टर टीम मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। इस बीच छात्रा के परिजन भी आ गए थे। जहां छात्रा व परिजनों से बात की गई। मगर छात्रा व परिजनों ने सभी आरोप सिरे से नकार दिए। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे घर दिल्ली अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अफवाह उड़ाई गई थी। बीमार छात्रा ने खुद बताया कि खिडक़ी सिर में लगने से उसके चोट लग गई थी। दवा खाने से दर्द में राहत न मिलने पर उसने अत्यधिक मात्रा में दवा खा ली थी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने सहेली द्वारा की गई पोस्ट को सिरे से नकारते हुए कह दिया कि वह उससे कोई इत्तेफाक नहीं रखती। परिजनों ने भी किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।- प्रो.वसीम अली प्रॉक्टर, एएमयू

सोशल मीडिया पर छात्रा द्वारा सीनियर के दुर्व्यवहार से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की जो अफवाह उड़ी थी। वह जांच में पूरी तरह निराधार पाई गई। बयान में छात्रा ने चोट लगने पर दर्द की अत्यधिक दवा खाने से बेहोश होना बताया। परिजनों ने भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

छात्र गुटों की रार..दो दिन पहले पीटा गया था सीनियर छात्र

इस प्रकरण में एक्स पर हुई पोस्ट में जिस सीनियर छात्र पर आरोप लगा था, उस छात्र को 20 सितंबर को ही एएमयू के आंबेडकर हॉल में पीटा गया था। उसके संबंध में सीनियर छात्र द्वारा प्रॉक्टर कार्यालय को तहरीर भी दी गई थी। जिसमें मारपीट व हवाई फायरिंग का आरोप लगाया था। उसी छात्र पर आरोपों के बाद प्रॉक्टर कार्यालय इसे छात्र गुटों की रार से जोड़कर जांच कर रहा है।

जिस छात्र पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। उस छात्र ने शनिवार की घटना का उल्लेख करते हुए रविवार को दिन में एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उसने विधि विभाग के ही साथी चार छात्रों पर आंबेडकर हॉल में मारपीट व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया था। साथ में यह भी उल्लेख किया था कि यह लोग उसे किसी छात्रा के मामले में झूठा फंसा सकते हैं। अभी उसकी जांच शुरू की जाती। उसी बीच देर रात छात्रा के बेहोश होने पर उसके खिलाफ आरोप लगा दिया गया।

प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली के अनुसार यह मामला छात्रों की आपसी गुटबाजी का समझ में आ रहा है। जिसमें हमारे स्तर से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के छात्रों की जांच के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। शिकायत देने वाला छात्र भी पूर्वांचल का है। वहीं आरोपी छात्र भी दूसरे जिलों के है। मारपीट के आरोप में दी गई तहरीर कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस पुलिस को भेज दी गई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मारपीट के संबंध में दो दिन पहले छात्र द्वारा दी गई तहरीर मिल गई है। उसमें सीसीटीवी आदि के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed