फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girl requested CM Yogi for help

युवती ने की सीएम योगी से मदद की गुहार: परिजनों से जान का खतरा, भाई कर रहा अश्लील हरकतें

Sun, 15 Sep 2024 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 10:33 PM IST
सार

युवती ने वीडियो के जरिए कहा है कि वह एक दूसरे संप्रदाय के युवक से प्यार करती है। उसका धर्म ग्रहरण करने के साथ उससे शादी भी करना चाहती है। आरोप लगाया कि परिजन अपनी रजामंदी नहीं दे रहे हैं और उसे घर में बंधक बना लिया है। शक है कि परिजन उसकी हत्या भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
girl requested CM Yogi for help
युवती प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के कस्बा खैर में 15 सितंबर को एक युवती की सोशल मीडिया पर वीडियो खासी वायरल हो गई। युवती ने दूसरे संप्रदाय से जुड़े युवक से प्यार होने व परिजनों के शादी के लिए तैयार न होने और घर में बंधक बना लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगायी है। युवती ने खुद की हत्या होने तक की आशंका जतायी है। हालांकि युवती के परिजनों ने किसी तरह की आपत्ति न होने की बात कही तो युवती ने भी दूसरी वीडियो में परिवार से कोई दिक्कत नहीं होने की बात कही है। 

विज्ञापन


कस्बा खैर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने वीडियो के जरिए कहा है कि वह एक दूसरे संप्रदाय के युवक से प्यार करती है। उसका धर्म ग्रहरण करने के साथ उससे शादी भी करना चाहती है। आरोप लगाया कि परिजन अपनी रजामंदी नहीं दे रहे हैं और उसे घर में बंधक बना लिया है। शक है कि परिजन उसकी हत्या भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


युवती ने वायरल वीडियो में अपने सगे भाई पर गलत तरीके से छूने व अश्लील हरकतें करने का भी गंभीर आरोप लगाया है । यही सब देख वह अपने घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। युवती ने कहा है कि उसने परिजनों से रिश्ता तोड़ लिया है और वह कभी भी अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटेगी। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का खैर पुलिस ने संज्ञान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खैर वरूण सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती कस्बे के ही दूसरे संप्रदाय के युवक से प्यार करती है। दोनों ही बालिग है। युवती के परिजनों से बातचीत भी हो गई है। उन्होंने युवती के मनचाहे रिश्ते पर सहमती जतायी है कि वह चाहे तो मर्जी से शादी कर सकती है। उन्होंने बताया कि युवती ने एक और नई वीडियो बनाकर कहा है कि उसे अब परिवार से कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी पुलिस इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और युवती को पूरी सुरक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed