फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girl left with lover, taking jewellery and cash

Aligarh: घर में चल रही शादी की तैयारी, युवती जेवरात-नकदी लेकर प्रेमी संग गई, मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 07 Oct 2025 01:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:02 PM IST
सार

एक महीने बाद शादी थी। घर में जेवरात व नकदी लाकर रखी गई थी। परिवार वाले शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। युवती नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग चली गई। पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
girl left with lover, taking jewellery and cash
प्रेमी संग युवती गई - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र की एक युवती शादी से एक महीने पहले लाखों के जेवरात व नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। युवती के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना सासनी गेट क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नवंबर में उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है। इसके लिए वह तैयारी में जुटे हुए हैं। शादी को लेकर घर में रुपये व जेवरात रखे हुए थे। शुक्रवार को बेटी घर में रखे एक लाख रुपये, सोने व चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात लेकर गायब हो गईं। संदीप नाम का युवक भी उसी दिन से गायब है। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि युवती के पिता ने संदीप के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक नकदी व जेवरात को छीनकर बेटी की हत्या कर सकता है। युवती व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed