{"_id":"61b64de77963702c6f6d3f86","slug":"girl-hiding-while-playing-game-on-mobile-police-had-to-be-called-city-office-news-ali280407663","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते छिपी बच्ची, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते छिपी बच्ची, बुलानी पड़ी पुलिस
Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
सार
महानगर के आईटीआई रोड स्थित रहने वाले एक व्यक्ति की साढ़े तीन साल की बच्ची रविवार को मोबाइल पर हिडन गेम (लुका-छिपी खेल) खेल रही थी। गेम में मिल रहे दिशा-निर्देश पर वह दोपहर 12:45 बजे सोफे के पीछे छिप गई।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : consumer affairs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते साढ़े तीन साल की बच्ची घर में सोफे के पीछे छिप गई। काफी देर तक उसके न दिखने पर परिजन परेशान हो गए। करीब साढ़े तीन घंटे तक इधर-उधर ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर पर पहुंची और शोरशराबा होने लगा, तब बच्ची सामने आकर बोली, ‘आप मुझे ढूंढ नहीं पाए, मैं जीत गई और आप लोग हार गए’।
विज्ञापन
महानगर के आईटीआई रोड स्थित रहने वाले एक व्यक्ति की साढ़े तीन साल की बच्ची रविवार को मोबाइल पर हिडन गेम (लुका-छिपी खेल) खेल रही थी। गेम में मिल रहे दिशा-निर्देश पर वह दोपहर 12:45 बजे सोफे के पीछे छिप गई। एक-डेढ़ घंटे के बाद जब वह नहीं दिखी तो परिजन परेशान हो गए। उसे आसपास ढूंढा फिर भी बच्ची नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दोपहर 3:30 बजे पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस परिजनों से जानकारी ले ही रही थी। वहीं, बच्ची की मां व अन्य परिजनों के रोने की आवाज पर सोफे के पीछे छिपी बच्ची बाहर आकर बोली- ‘आप मुझे ढूंढ नहीं पाए, मैं जीत गई और आप लोग हार गए’। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने परिजनों को बच्ची पर ध्यान देने की नसीहत देकर वापस आ गई।
विज्ञापन
मोबाइल गेम खेलने के दौरान छिपकर बच्ची ने सबको परेशान कर दिया, लेकिन वह सिर्फ साढ़े तीन साल की है, उसे गलत-सही का कुछ पता नहीं है, बल्कि इसके लिए परिजन स्वयं जिम्मेदार हैं। समाज में ऐसी परिपाटी चल पड़ी कि उनका छोटा सा बच्चा मोबाइल पर सारे एप्लीकेशन को बड़ों जैसा चलाता है, जो बच्चों और परिजन के हित में नहीं है। मासूम बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बच्चा मानसिक रोगी सहित कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है।
-डॉ. अंशु एस सोम, साइकोथेरेपिस्ट, मलखान सिंह जिला अस्पताल