फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl died under wheel tractor

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आई बच्ची, मौत पर हंगामा

Fri, 11 Oct 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Girl died under wheel tractor
अरीबा का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के तालशपुर खुर्द गांव में एक ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये के नीचे आने से सात साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके साथ खेल रहा दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने पर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर मृतका के परिवारीजन आए। बच्चों को देख उनकी चीखें निकल गईं। गुस्से में उन्होंने गांव में हंगामा काटते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को संभालाते हुए घायल को जेएन मेडिकल कालेज और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा। हादसे से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

अकराबाद के गांव पिलखना निवासी शमशाद की तालशपुर खुर्द में ससुराल है। शमशाद की सात साल की बेटी अरीबा अपनी नानी के यहां आई हुई थी। गुरुवार को वह गांव के बच्चों के साथ नानी के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर खेल रही थी। अरीबा और एक अन्य बच्चा असद ट्राली के डाले सेे लटके हुए थे। इसी दौरान गांव का जामिल ट्रैक्टर-ट्राली लेने को पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने ट्रैक्टर को चालू कर जैसे ही उसे पीछे की ओर किया असर और अरीबा जमीन पर गिर गए और पहिये के नीचे आ गए। अरीबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असद गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने हादसा देख शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर अरीबा के ननिहाल सहित आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने बच्ची के शव को निकाला और हंगामा काटना शुरू कर दिया। गांव में जाम लगा दिया। इधर, असद को उसके परिवार के लोग जेएन मेडिकल कालेज लेकर आ गए। इसी बीच मौका देखकर चालक जमील फरार हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को शांत किया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार के अनुसार बच्ची का शव मोर्चरी पर रखवा दिया है। घायल असद का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। फिलहाल इस मामले में परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी अरीबा
मृतका अरीबा के पति शमशाद के अनुसार बच्ची कुछ दिन पहले ही अपनी नानी के घर पर आई थी। वह छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बेटी की मां की हादसे की खबर सुनते ही हालत बिगड़ गई है। मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed