फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Get punishment by lobbying in cases related to professional criminals: DM

पेशेवर अपराधियों से जुड़े मुकदमों में पैरवी कर सजा दिलाएं : डीएम

Sun, 08 May 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Get punishment by lobbying in cases related to professional criminals: DM
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने पेशेवर अपराधियों से जुड़े मुकदमों में प्रभावी अभियोजन करते हुए उन्हें सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियोजन को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट से जुड़े मामलों में दोषियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शनिवार को कलेेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। डीएम ने शासकीय अधिवक्तावार वादों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वादों में निर्धारित तिथियों पर गवाहों को सुरक्षित रूप से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने एवं सभी आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने पॉक्सो एक्ट, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी से जुड़े वादों एवं गंभीर अपराधों में दर्ज वादों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कहा, जिससे दूसरे अपराधियों में भी भय व्याप्त हो सके। डीएम ने महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों में प्राथमिकता पर सजा दिलाने को प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया। इस मौके पर एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल के अलावा संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला शासकीय अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed