फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Genetic horoscope matching is essential before marriage

Aligarh News: विवाह से पहले आनुवंशिक कुंडली मिलान जरूरी

Sat, 20 Jun 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Genetic horoscope matching is essential before marriage
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
विश्व सिकल सेल दिवस पर आईएमए द्वारा आयोजित गोष्ठी में जीवन रक्षा अंतर को कम करना, सिकल सेल रोग में समानता हो विषय पर चर्चा हुई। चिकित्सकों ने विवाह से पहले आनुवंशिक कुंडली मिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि यह सिकल सेल रोग से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेहरोत्रा ने कहा कि बच्चों में पाई जाने वाली हर खून की कमी आयरन की कमी नहीं होती। सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक बीमारी है। यदि पति-पत्नी दोनों में से किसी को यह समस्या है, तो बच्चे को भी सिकल सेल एनीमिया हो सकता है। इसके लक्षणों में पीलिया, बार-बार रक्त चढ़ाने की आवश्यकता और छाती में दर्द शामिल हैं। किडनी खराब होना और सीने में दर्द भी इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि सिकल सेल रोग में विकृत कोशिकाएं रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध करती हैं। इससे ऊतकों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे गंभीर दर्द के दौरे पड़ते हैं। अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण कुछ रोगियों के लिए एक संभावित इलाज है। संगोष्ठी में आईएमए अध्यक्ष डॉ. भरत वार्ष्णेय, आईएपी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल, आईएमए सचिव डॉ. अभिषेक सिंह, आईएपी सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. शालिनी वार्ष्णेय सहित कई चिकित्सक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed