फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gave cleanliness... removed bangles and bracelets, not kalava and tilak

Aligarh News: दी सफाई... कड़े और ब्रेसलेट हटवाए, कलावा और तिलक नहीं

Thu, 03 Aug 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 03 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gave cleanliness... removed bangles and bracelets, not kalava and tilak
टप्पल कस्बा स्थित जमुना खंड इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के हाथों से कलावा हटवाने और माथे से तिलक मिटवाने के आरोप पर बुधवार को एबीवीपी और हिंदू राष्ट्र सेना के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर विरोध जताया। उधर प्रधानाचार्य ने सफाई दी कि उन्होंने विद्यार्थियों के हाथों से कड़े और ब्रेसलेट हटवाए। शिक्षकों ने भी यही हटवाया। हाथों से कलावा और माथे से तिलक नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन




कॉलेज में पढ़ने वाले एक भाई-बहन की मां की ओर से मंगलवार को टप्पल थाने में शिकायती पत्र देकर प्रधानाचार्य और कॉलेज के पीटीआई पर कलावा हटवाने और तिलक मिटवाने का आरोप लगाया गया था। आरोप यह भी था कि कलावा पहनने और तिलक लगाने वाले बच्चों को पीटा जाता है।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह एबीवीपी और हिंदू राष्ट्र सेना के कार्यकर्ताओं ने इस पर कॉलेज में विरोध जताना शुरू किया तो सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा भी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने शिकायत करने वाली महिला को भी बुला लिया। सभी को साथ बिठाकर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानाचार्य ने बताया कि कलावा और तिलक नहीं हटवाया गया। अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्र-छात्राओं से हाथों से कड़े और ब्रेसलेट निकालने के लिए कहा गया था, ताकि कोई बच्चा एक-दूसरे को कड़ा मारकर क्षति न पहुंचा दे। हो सकता है कि बच्चों को कोई गलतफहमी हुई हो।





सभी पक्षों को बिठाकर वार्ता कराई गई। वार्ता से शिकायत करने वाली महिला संतुष्ट है। हालांकि मामले में पुलिस व एलआईयू की टीम जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। -पंकज मिश्रा, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed