फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gaushalas did not get payment for three months

मुख्यमंत्री जी... गोशालाओं को तीन माह से नहीं मिला भुगतान

Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gaushalas did not get payment for three months
जिले की सड़कों से खेतों तक निराश्रित गोवंश की समस्या हल नहीं हो पा रही है। वर्तमान में जिले में लगभग चार हजार निराश्रित गोवंश सड़कों पर हैं। अधिकारियों की मानें तो पड़ोसी जनपदों में से सर्वाधिक निराश्रित गोवंश मथुरा सीमा से अलीगढ़ के इगलास में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे यहां की समस्या दूर नहीं हो रही है। वहीं गोशालाओं में चारे का भुगतान नहीं हो रहा है। जिससे आश्रित गोवंश के सामने चारे का संकट पैदा हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही निराश्रित गोवंश के चारे के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू कराईं, लेकिन भुगतान समय से नहीं होने और दूसरे जनपदों से गोवंश के लगातार आने से व्यवस्थाएं पूरी नहीं पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिले के 161 गोआश्रय स्थलों में बीते तीन महीने से चारे का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे 18 हजार गोवंश के सामने चारे का संकट पैदा हो रहा है। ये भुगतान पशु चिकित्सा विभाग से होना है। जिसकी देखरेख में ये गोआश्रय स्थल संचालित हैं। अलीगढ़ में इनका महीने का खर्च लगभग 90 लाख रुपये महीने तक होता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सीवी सिंह ने बताया कि जून, जुलाई और अगस्त महीने का भुगतान होना बाकी है। इससे पहले का भुगतान मिल चुका है। विभाग के लखनऊ मुख्यालय में संपर्क किया गया है, जल्द ही भुगतान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौर हो कि जिले में दो वृहद गोसंरक्षण केंद्र चालू हैं, जबकि चार निर्माणाधीन हैं। जिला पंचायत के अधीन एक कांजी हाउस है। नगर निगम की एक कान्हा गोशाला है, खैर और कौडियागंज में एक एक गोशाला निर्माणाधीन है। इसके अलावा अपंजीकृत 16 गोशालाएं जनता या ट्रस्ट की ओर से संचालित हैं। इस तरह से जिले में लगभग 22500 गोवंश इन स्थलों पर आश्रय प्राप्त कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed