फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gati Shakti parcel train service started stoppage at Aligarh station

Aligarh News: गति शक्ति पार्सल ट्रेन सेवा शुरू, अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव, ये मिलेगा फायदा

Sat, 18 Feb 2023 03:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 03:30 PM IST
सार

गति शक्ति पार्सल ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। इंडिया पोस्ट ग्राहक के दरवाजे से माल उठाएगा और रेलवे स्टेशन तक ले जाएगा। इंडिया पोस्ट माल को मूल स्टेशन से गंतव्य पते तक पहुंचाएगा और सामान को प्राप्तकर्ता के दरवाजे पर पहुंचाएगा। लोडिंग की कोई निश्चित बाध्यता नहीं है, ग्राहक 100 किलोग्राम का छोटा भार भी बुक कर सकता है।

विज्ञापन
Gati Shakti parcel train service started stoppage at Aligarh station
पार्सल ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गति शक्ति पार्सल ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। यह पार्सल ट्रेन कम से कम समय में माल की आपूर्ति करेगी। जिससे व्यापार को बढ़ावा मिल सकेगा। भारतीय रेलवे और इंडिया पोस्ट ने देश में निर्बाध रसद आपूर्ति के लिए इसकी शुरुआत की है। इस सेवा के लिए भारतीय रेल और इंडिया पोस्ट के बीच साझेदारी हुई है। इसे शुरुआती दौर में चार सेक्टरों में शुरू किया गया है। जिसमें पहला दिल्ली से कोलकाता, दूसरा बैंगलूरू से गुवाहाटी, तीसरा सूरत से मुजफ्फरपुर और चौथा हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन सेक्टर है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता के मध्य प्रारंभ सेवा को प्रयागराज मंडल के अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज एवं मिर्जापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन से शुक्रवार को अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज एवं मिर्जापुर से कुल 7.587 टन पार्सल की लोडिंग की गई। जिससे मंडल को 42241.00 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


इस सेवा की कुछ खासियत है। जिसमें ग्राहक परिसर में पिक-अप और डिलीवरी, पैलेटाइजेशन कवर और सील किए गए बक्से के माध्यम से परिवहन, अर्द्ध मशीनीकृत हैंडलिंग, समय सारिणी आधारित सेवा, क्षति और एकीकृत पार्सल बीमा के मद्देनजर घोषित मूल्य के 0.05 प्रतिशत पर बीमा की सुविधा भी है। इसको आगे बढ़ाने के लिए डाक और रेलवे के बीच संयुक्त मार्केटिंग टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित सिंह ने बताया कि रेल और डाक विभाग ने सामूहिक रूप से सर्वोत्तम उपयोग के लिए अपने उपकरणों, मशीनरी और हैंडलिंग उपकरण, भंडारण स्थान को अपग्रेड किया गया है। विशेष रूप से डिजाइन किए गए फोल्ड टाइप बॉक्स, लिफाफा बॉक्स, मेश टाइप बॉक्स, एल्यूमीनियम और हल्के वजन वाली सामग्री से बने बबल गार्ड बॉक्स विकसित किए गए हैं। 


इंडिया पोस्ट ग्राहक के दरवाजे से माल उठाएगा और रेलवे स्टेशन (मूल गंतव्य) तक ले जाएगा। इंडिया पोस्ट माल को मूल स्टेशन से गंतव्य पते तक पहुंचाएगा और सामान को प्राप्तकर्ता के दरवाजे पर पहुंचाएगा (अंतिम गंतव्य)। लोडिंग की कोई निश्चित बाध्यता नहीं है, ग्राहक 100 किलोग्राम का छोटा भार भी बुक कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed