{"_id":"604a6f788ebc3eda4d71aa09","slug":"gas-cylinder-will-be-available-at-petrol-pump-city-office-news-ali2583903148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पेट्रोल पंपों पर भी अब मिलेगा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पेट्रोल पंपों पर भी अब मिलेगा गैस सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पेट्रोल पंपों पर जल्द ही एलपीजी गैस सिलिंडर भी मिलेगा। सभी कंपनियों के पेट्रोल पंप संचालकों को यह आदेश जारी हो गया है कि वह अपने प्रतिष्ठान पर पांच किलो भार का एलपीजी सिलिंडर बेचेंगे। खासकर उन इलाकों के पेट्रोल पंप संचालकों को विशेष निर्देश हैं, जिनके आस-पास खाद्य पदार्थ की ठकेल अधिक लगती हैं या वेंडिंग जोन है।
पांच किलो का यह सिलिंडर व्यावसायिक उपयोग की श्रेणी का होगा। इसके लिए कनेक्शन नहीं लेना पड़ेगा। सिर्फ एक बार सिलिंडर खरीदने के बाद उसे कहीं से भी भराया जा सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ठकेल पर खाद्य सामग्री बेचने वालों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर के उपयोग से दूर कर व्यावसायिक श्रेणी के सिलिंडर के प्रयोग को बढ़ावा देना है।
यह सिलिंडर पांच किलो का है, तो इसे लाने-ले जाने में भी परेशानी नहीं होगी। छोटे खाद्य पदार्थ विक्रेता भी आसानी से इसका खर्च वहन कर सकेंगे। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी हो गए हैं। जल्द ही पेट्रोल पंपों से इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।