फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gardener Naveen can be faced with Aditya

धर्मांतरण प्रकरणः माली नवीन का आदित्य से कराया जा सकता है सामना

Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gardener Naveen can be faced with Aditya
धर्मांतरण के मामले में आरोपी उमर गौतम और आदित्य उर्फ अब्दुल्ला का मामला प्रकाश में आने के बाद अलीगढ़ में भी एटीएस लगातार जानकारी करने में जुटी हुई है। दो दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के माली नवीन से पूछताछ की गई थी। अब योजना बनाई जा रही है कि नवीन को कानपुर ले जाकर उसका आमना-सामना आदित्य उर्फ अब्दुल्ला से कराया जा सकता है। यह भी संभव है कि अब्दुल्ला उर्फ आदित्य को अलीगढ़ लाया जाए और यहां पर उसका आमना-सामना नवीन से कराया जाए। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आरोपियों ने वास्तव में नवीन का धर्मांतरण कराया था या नहीं।
विज्ञापन

इधर, एटीएस उमर गौतम के अलीगढ़ में संपर्क सूत्र की तलाश में जुटी हुई है। उमर गौतम से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। वह अलीगढ़ में किन लोगों के संपर्क में था? वह कौन कौन सी संस्थाएं थीं, जो अलीगढ़ में उमर गौतम को आमंत्रित करती थीं? उन संस्थाओं के पदाधिकारी कौन हैं? इन संस्थाओं के पास पैसा कहां से आता है? इन सभी पर खुफिया एजेंसी और एटीएस की निगाहें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

दो महिलाओं की भूमिका को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट
धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर खुफिया एजेंसी दो महिलाओं की भी तलाश कर रही हैं। दो महिलाएं घर-घर जाकर मानसिकता को प्रभावित करने का कार्य करती थी। इन महिलाओं के संबंध में कहा जा रहा है कि वह महिला होने का फायदा उठाते हुए घरों में आसानी से प्रवेश कर जाती थी और धार्मिक मुद्दों पर बात किया करती थीं। बातचीत के बाद आसानी से पता लगा लिया करती थीं कि कौन परिवार उनके जाल में फंस सकता है। एटीएस और खुफिया एजेंसी इनका सुराग तलाशने में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता मूक बधिर लोगों का विवरण जुटाने में जुटे
मूकबधिर लोगों का धर्मांतरण कराए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी सतर्क हो गए हैं। अलीगढ़ में वह ऐसे मूक बघिर लोगों को चिन्हित कर रहे हैं, जिनसे धर्मांतरण कराने वाले लोगों ने संपर्क किया था। ऐसे मूक बधिर लोगों के माध्यम से यह जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने समय पहले संपर्क किया गया था? वह लोग कौन थे, जिन्होंने संपर्क किया था। यह भी संभव है कि वह लोग उमर गौतम के संपर्क के रहे हों। इन सबको लेकर विवरण जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed