फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Garbage will be recycled by making yard in every gram panchayat

अलीगढ़ की हर ग्राम पंचायत में यार्ड बनाकर री-साइकिल होगा कूड़ा

Tue, 13 Jul 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be recycled by making yard in every gram panchayat
ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम लागू की जा रही है। इस स्कीम में हर ग्राम पंचायत में एक यार्ड बनाकर कूड़ा एकत्र किया जाएगा। उसके बाद उसे री साइकिल कर जीवाश्म खाद तैयार होगी। पहले चरण में चयनित 509 ग्राम पंचायतों में यार्ड निर्माण का काम जुलाई के अंत तक पूरा हो जाएगा। सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, जिला पंचायतराज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या है। इसी के चलते ग्राम पंचायतों में कूड़े के ढेर आम समस्या हैं। अब कूड़े का निस्तारण कर उसे जीवाश्म खाद में बदलकर उसकी बिक्री की जाएगी। इससे ग्राम पंचायतों की आय तो बढे़गी ही, साथ ही वहां सफाई नजर आएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि पहले चरण में जिले की 509 ग्राम पंचायतों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम लागू की जाएगी। इस स्कीम में हर ग्राम पंचायत में यार्ड बनाए जाएंगे। इन्हीं यार्डों में घरों से निकला कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इस कूड़े को री-साइकिल करके इससे जीवाश्म खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन

एक यार्ड बनाने में आएगा पांच लाख का खर्च
1500 से 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले यार्ड के निर्माण में करीब 5 लाख रुपये का खर्च आएगा। ग्राम निधि से बनने वाले इस यार्ड में ढाई फुट की बाउंड्री और टीन शेड डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी
अलीगढ़। घरों से कूड़ा एकत्र करने एवं उसे यार्ड तक पहुंचाने से लेकर री-साइकलिंग तक की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह निभाएंगे। री-साइकिलिंग के उपकरण जिला पंचायत राज विभाग उपलब्ध कराएगा।
पांचों तहसीलों में बनेंगे प्लास्टिक री-साइकिलिंग सेंटर
अलीगढ़। यार्ड के साथ ही प्लास्टिक निस्तारण के लिए जिले की पांचों तहसीलों पर प्लास्टिक री-साइकिलिंग सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। 16 लाख की लागत से 1500 से 2000 वर्ग मीटर एरिया में बनने वाले इन सेंटरों एवं यार्डों के लिए संबंधित एसडीएम से जमीन मांगी गई है।

सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए यार्ड बनाए जाएंगे। इन यार्डों में महिला स्वयं सहायता समूह कूड़ा एकत्रित कर उसे री-साइकिल कराएंगी। पहले चरण में चयनित 509 गांवों में यार्ड निर्माण का काम इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।
धनंजय जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed