{"_id":"67e1b4733b37d2f1a207b250","slug":"gangster-action-taken-against-those-who-killed-e-rickshaw-driver-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100686-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने \nवालों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वालों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र के गांव दुनाई निवासी ई-रिक्शा चालक संतराम की हत्या करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गौरव पुत्र संजय निवासी बैंक काॅलोनी खैर बाईपास थाना बन्ना देवी, अरविंद पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैंक काॅलोनी खैर बाईपास थाना बन्ना देवी, मोहित पुत्र रमेश नगला कलार निकट चौब सिंह स्कूल थाना बन्ना देवी, अरविंद उर्फ लल्ला उर्फ हरेंद्र पुत्र सूरजपाल निवासी बरहद थाना विजयगढ़ पर यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल चारों आरोपी जेल में हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरोह बना कर लोधा जाने के लिए ई-रिक्शा भाड़े पर तय करते थे। इसके बाद सूनसान जगह पर चालकों की हत्या कर ई-रिक्शा लूट लेते थे। बाद में उसकी बैटरी और अन्य सामान बेच देते थे।
ऐसे हुआ खुलासा
दुनाई निवासी संतराम ई-रिक्शा चलाकर अपना परिवार पाल रहे थे। 26 दिसंबर सुबह दस बजे अपने घर से शहर के लिए ई-रिक्शा लेकर गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 27 दिसंबर को उसका शव गांव जिरौली डोर के पास बाग में मिला था। सीसीटीवी से हुई जांच में पुलिस ने इस मामले में उक्त चारों आरोपियों को पकड़ा था। अब इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है।