फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   gangrape

महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण का दबाव

Tue, 14 Jan 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
gangrape
जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के गैर समुदाय के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसकी घिनौनी वीडियो बना ली है। उसे वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं बदनाम करने की धमकी देकर बेटी के साथ भी संबंध बनवाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने मामले में जवां थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को आदेशित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक मुकदमे में दोषी करार होने के बाद जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। परिवार में वह और एक बेटी है। खेत में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है। दो माह पहले खेत में काम करने के दौरान गांव के एक गैर समुदाय के युवक ने दबोच लिया था। हालांकि वह दुष्कर्म करने में असफल रहा। एक परिचित से शिकायत करने पर उसने माफी मांग ली। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने वीडियो बना ली। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो माह से लगातार रेप कर रहे हैं। इसके साथ ही बेटी संग भी संबंध बनवाने और धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक थाना पुलिस को आदेशित कर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed