{"_id":"5d5ea8538ebc3e6c926d12f0","slug":"gangrape-aligarh-news-ali2115231137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के बहाने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के बहाने किया गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाने के नाम पर इगलास की अनुसूचित जाति की महिला संग कार सवारों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को बुधवार देर शाम मडराक क्षेत्र के निजी कॉलेज के पीछे खेतों में बने टिनशेड में अंजाम दिया और आरोपी महिला को धमकी देकर वहीं छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
इगलास के एक चाय विक्रेता के यहां खैर के बलीपुर निवासी हीरो उर्फ रवेंद्र जाट का आना जाना था। आरोप है कि इसी दौरान हीरो ने उसे पीएम आवास योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोप के अनुसार बुधवार को दोपहर 11 बजे आरोपी कार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा। उस समय दुकानदार वहां नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी मौजूद थी। मकान भी पत्नी के नाम आवंटित होने का भरोसा पहले से दिलाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने चाय विक्रेता की पत्नी से कहा कि तुम्हारा मकान आवंटित हो गया है। कागजी औपचारिकताओं के लिए आज तुम्हें अलीगढ़ चलना होगा। इस पर महिला ने कहा कि पति को आ जाने दो इसके बाद वह तुम्हारे साथ चलेगी। मगर हीरो ने जिद की तो वह उसके साथ कार में बैठकर उसी समय चल दी।
आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने अपने दो अन्य लोगों को भी बैठाया। इसके बाद दिन भर उसे अलीगढ़ में इधर-उधर घुमाया गया और बाद में शाम करीब साढ़े सात बजे वापस ले जाते समय मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड के एक निजी कॉलेज के पीछे ले जाकर टिनशेड में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ धमकी दी गई। बाद में आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए। महिला की सूचना पर उसका पति व थाना पुलिस वहां पहुंच गई। इंस्पेक्टर मडराक सुरेश चंद्र के अनुसार फिलहाल गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर कुछ चूड़ियां जरूर टूटी मिली हैं। बाकी घटनास्थल को देखने से प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। जांच व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कुछ तय होगा।