फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganga water level near danger mark

अलीगढ़ः खतरे के निशान के नजदीक बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Thu, 12 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level near danger mark
अतरौली क्षेत्र से गुजर रही गंगा नदी दिन प्रतिदिन बाढ़ के खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 178.23 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में बाढ़ का खतरे का निशान 178.765 है। इसको देखते हुए अलीगढ़ से कासगंज की ओर 93.911 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर, खैर से गुजर रही यमुना की बात की जाए तो पिछले चार दिनों में गंगा का स्तर आधा मीटर के करीब गिर गया है। यमुना का जलस्तर 195.65 मीटर दर्ज किया गया। इसके खतरे का निशान 200.600 मीटर पर है। इस प्रकार यमुना अब खतरे के निशान से करीब पांच मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

जिले के अतरौली क्षेत्र से बह रही गंगा नदी में बुलंदशहर के नरौरा बैराज से अलीगढ़ की ओर पानी छोड़ा जाता है। बुधवार तक अतरौली क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर 178.23 रहा। जबकि इस नदी का अलीगढ़ में खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है। यानी खतरे के निशान से मात्र 0.535 मीटर नीचे है। नरौरा खंड निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता एवं जिले के बाढ़ प्रबंधन के नोडल अधिकारी भरत लाल ने बताया कि उनकी निगरानी में टीमें निगाह रख रही हैं। उत्तराखंड की बारिश और बाढ़ पर खास निगाह रखी जा रही है। दरअसल, वहां बारिश व बाढ़ की स्थिति होने पर गंगा का जलस्तर बढ़ता है। तभी वहां से नरौरा बैराज की ओर पानी छोड़ा जाता है। नरौरा बैराज पर अधिक जलस्तर पर होने पर वहां से अलीगढ़ की ओर पानी छोड़ा जाता है। इस पूरी प्रक्त्रिस्या पर निगाह रखी जा रही है। जिला प्रशासन को प्रतिदिन की रिपोर्ट को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed