फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganga flowing half a meter below the danger mark

खतरे से निशान से आधा मीटर नीचे बह रही गंगा

Sun, 08 Aug 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ganga flowing half a meter below the danger mark
बढ़ता पानी का जलस्तर - फोटो : HAZIYAPUR
गंगा और यमुना के दोआबे पर बसे अलीगढ़ में बाढ़ का खतरा है। गंगा नदी अतरौली क्षेत्र में खतरे के निशान से सिर्फ आधार मीटर नीचे बह रही है। इधर, यमुना नदी खतरे के निशान से 4.5 मीटर नीचे है। बाढ़ प्रबंधन के नोडल अधिकारी ने डेरा डाल लिया है। टीमें तैनात कर दी गईं हैं। ग्रामीणों को सचेत किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार तक अतरौली क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर 178.08 रहा, जबकि खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है। यानी खतरे के निशान से मात्र 0.685 मीटर नीचे है। नरौरा खंड निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता एवं जिले के बाढ़ प्रबंधन के नोडल अधिकारी भरत लाल ने बताया कि उनकी निगरानी में टीमें निगाह रख रही हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड की बारिश और बाढ़ पर खास निगाह रखी जा रही है। दरअसल, वहां बारिश व बाढ़ की स्थिति होने पर गंगा का जलस्तर बढ़ता है। तभी वहां से नरौरा बैराज की ओर पानी छोड़ा जाता है। नरौरा बैराज पर अधिक जल स्तर पर होने पर वहां से अलीगढ़ की ओर पानी छोड़ा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया पर निगाह रखी जा रही है। जिला प्रशासन को प्रतिदिन की रिपोर्ट से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, यमुना की बात की जाए तो खैर क्षेत्र से यमुना नदी गुजर रही है। फिलहाल यमुना का जलस्तर 196.10 मीटर (शनिवार तक) था। यहां खतरे का निशान 200.600 मीटर पर है। वर्तमान में हर दिन करीब अलीगढ़ से इस नदी में आगरा की ओर 11364 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

2018 के बाद जुलाई में इस वर्ष सबसे अधिक बारिश
जुलाई 2018 के बाद अब 2021 में सबसे अधिक बारिश हुई है। वर्ष 2019 और 2020 में जुलाई माह बारिश के लिहाज से जिले के लिए अच्छा नहीं रहा था। बीती जुलाई में 1159 एमएम बारिश हुई है। इससे पूर्व 2018 में 1647 एमएम बारिश हुई थी। वहीं, अगस्त माह के पहले सप्ताह की बात की जाए तो अब तक 140 एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड की गई है। कोल तहसील में सबसे अधिक बारिश हुई है। वहीं, गभाना में सबसे कम बारिश हुई है।
वर्ष जुलाई माह में हुई बारिश
2021 1159 एमएम
2020 382 एमएम
2019 431 एमएम
2018 1647 एमएम
2017 277 एमएम
2016 1450 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed