{"_id":"5f04de1c8ebc3e42f95f1ba2","slug":"gang-caught-in-agra-expected-to-meet-laxmi-kidnapped-from-aligarh-city-office-news-ali238081480","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पकड़े गिरोह से अलीगढ़ से अपहृत लक्ष्मी के मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पकड़े गिरोह से अलीगढ़ से अपहृत लक्ष्मी के मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन से 20 अगस्त 2019 को अपह्त एक साल की बच्ची लक्ष्मी के मिलने की फिर से उम्मीद जगी है। आगरा में पकड़े गए कोख के सौदागर गिरोह पर ही उसके अपहरण का शक है। शक के आधार पर जीआरपी ने आगरा पुलिस से गिरोह का रिकार्ड व फोटो मांगे हैं। जीआरपी गिरोह से पूछताछ के लिए आगरा भी जाएगी।
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के नया बांस की रहने वाली मालती पत्नी झम्मन 20 अगस्त 2019 को गंगीरी थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके से लौटकर दिल्ली के शाहदरा जाने के लिए निकली थी। अलीगढ़ जंक्शन से गोमती एक्सप्रेस पकड़नी थी। यहां एक शातिर महिला उसके पीछे लग गई। बहाने से शातिर महिला ने लक्ष्मी को गोद में ले लिया और उसे लेकर फरार हो गई। शातिर महिला अपना बैग छोड़ गई थी, जिसमें एक आदमी और औरत का फोटो मिला था। जीआरपी दोनों फोटो के आधार पर अब तक उनकी तलाश में जुटी है। आगरा के फतेहाबाद थाना पुलिस द्वारा कोख के सौदागरों का एक गिरोह पकड़ा गया है। जीआरपी को इनके काम करने के क्षेत्र के आधार पर शक है कि घटना को इसी गिरोह ने अंजाम दिया है।
दरअसल, कोख के सौदागर गिरोह की सरगमा नीलम मूलरूप से फतेहपुर की है और दिल्ली में रहती है। दिल्ली एनसीआर में ही गिरोह का पूरा नेटवर्क है। दिल्ली और फतेहपुर का ट्रेन रूट अलीगढ़ से गुजरता है। लक्ष्मी के अपहरण के समय स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस खड़ी थी। जीआरपी को शुरूआत से ही शक जता रही है कि लक्ष्मी को अपहरण करके शातिर महिला गोमती में सवार होकर दिल्ली की ओर ही गई होगी। इस गिरोह में लाजपत नगर दिल्ली, बदरपुर, फरीदाबाद व नेपाल की चिकित्सक व अन्य महिलाओं की संलिप्तता है। मूलरूप से यह गिरोह बच्चों का सौदा करता है। इसलिए जीआरपी ने इस गिरोह को रडार पर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जीआरपी के मुताबिक लक्ष्मी की तलाश 11 माह से जारी है। आगरा में पकड़े गए गिरोह का रिकार्ड मांगा गया है। अगर, कोई सुराग मिलता है तो पूछताछ के लिए जाया जाएगा।