{"_id":"5f72ad791b203d363c22e2e6","slug":"gang-assault-victim-in-hathras-dies-in-delhi-safdarjung-hospital-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Gangrape: हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मौत, यूपी सरकार देगी 10 लाख रुपये की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Gangrape: हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मौत, यूपी सरकार देगी 10 लाख रुपये की सहायता
Tue, 29 Sep 2020 09:13 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हाथरस में पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है। यूपी सरकार ने पीड़िता के परिवारवालों को 10 लाख की मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला भी किया था।
सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।
गांव में पुलिस फोर्स तैनात, दिल्ली में हो रहा शव का पोस्टमार्टम
युवती की मौत के बाद उसके गांव और गांव जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खुद एएसपी प्रकाश कुमार इसकी कमान संभाले हुए हैं। मृतका के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहां से शाम तक शव के यहां आने की उम्मीद है। हाथरस और अलीगढ़ से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपियों के हमले में कट गई थी युवती की जीभ
बता दें कि चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बारे में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां वह वेंटिलेटर पर थी और शुरुआत से ही उसकी हालत चिंताजनक थी। इस पर दो दिनों के मंथन के बाद सोमवार को ही उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।