फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees hail Ganpati on the occasion of Ganesh Chaturthi

गणेश महोत्सव: गूंज रही गजानन की जय जयकार, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ भक्तों ने की मूर्तियां स्थापित

Thu, 01 Sep 2022 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

पंडालों में गुलाल उड़ाने के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। शहर से लेकर देहात तक गणेश महोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर और घरों के अलावा गली मोहल्लों में गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा।

विज्ञापन
Devotees hail Ganpati on the occasion of Ganesh Chaturthi
गणपति की प्रतिमा स्थापित करने के बाद सेल्फी लेते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर बुधवार की सुबह से ही शहर से देहात तक मंदिरों एवं घरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों और बैंडबाजों के बीच पूरा शहर गजानन की जय जयकार से गुंजायमान रहा। जगह-जगह गजानन की मूर्तियां स्थापित की गईं।

विज्ञापन


दोपहर बाद से पंडालों में गुलाल उड़ाने के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। शहर से लेकर देहात तक गणेश महोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर और घरों के अलावा गली मोहल्लों में गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


गणपति बप्पा का दूध सो किया गया अभिषेक
महानगर के श्री वार्ष्णेय मंदिर पर श्रीगणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का दुग्धाभिषेक किया गया। महंत पं. मनोज मिश्रा एवं पंडित महेश ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गणपति की मूर्ति का दूध, दही, घी, गंगाजल व शहद से अभिषेक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले, शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, मास्टर ओमप्रकाश, अनिल कुमार, विजय लक्ष्मी वार्ष्णेय, एलडी वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, गुलाब चंद्र, उमेश सरकोंडा, बृजेश कंटक, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, संतोष, लव गुप्ता, दामिनी वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय बंटी, अल्का गुप्ता पार्षद, राजू गनपत, देवेंद्र भोला का सहयोग रहा।

अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में गणेश भगवान की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया गया। प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। भक्तों ने मंगला आरती, स्वर्ण श्रृंगार एवं फूल बंगला के दर्शन किए। शाम को महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आयोजन में महंत विनय नाथ महाराज, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, दीपक लाइट, कपिल वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, कृपा देवी, विशाल वर्मा, रवि वर्मा का सहयोग रहा।

धार्मिक आयोजनों की छाई धूम
श्री रामेश्वर मंदिर सूर्य सरोवर कॉलोनी में श्री गणेश जन्म महोत्सव मनाया गया। अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने श्री गणेश का पूजन कराया। लड्डू का भोग लगाया गया। जन्म महोत्सव में मंगल भजन गाकर खुशियां मनाई। सवा किलो लड्डू का केक काटा गया। श्री गणेश का डोला सूर्य सरोवर कॉलोनी में निकाला गया। शारदा राणा, पूनम तिवारी, नेत्रपाल शर्मा, रेनू शर्मा, संजीव गुप्ता, नीरा गुप्ता, वंदना गोयल, राजेश अग्निहोत्री सेवारत रहे। महेंद्र नगर में गणेशजी का दूध, दही, शहद से अभिषेक कराया गया।

मुख्य संयोजक मोहित वार्ष्णेय, सुनीत कुमार जैसवाल, पार्षद नरेंद्र वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, कान्हा वार्ष्णेय, सचिन गुप्ता, पंकज ठाकुर, श्याम सुंदर, महेश चंद्र गुप्ता मौजूद थे। शास्त्री नगर में शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा की स्थापना भी की गई। भाजपा नेता शिवम तिवारी, कौशल कुमार, प्रियांशु लोधी, विशु गौड़, आयुष शर्मा, अन्ना, शिवम वाल्मीकि, रोहित कुमार, लकी मौर्य, नितिन सेवारत रहे।

जागृति सेवा समिति ने मित्र नगर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने पूजा-अर्चना की। आयोजन में मुकेश वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शाहिद खान, रामवीर सिंह बघेल का सहयोग रहा। संस्कार भारती उत्सव समिति के तत्वावधान में मूर्ति की स्थापना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कृष्णा वैली वृंदावन के चेयरमैन जोगिंदर खुराना, भाजपा नेता राजेश भारद्वाज, इं. जगमोहन गुप्ता, इंद्र कुमार, मास्टर ओम प्रकाश, रतन प्रकाश लिथो, सुनील पाराशर सहयोग में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed