{"_id":"613bb5328ebc3ebeb825d270","slug":"ganesh-chaturthi-city-office-news-ali272855385","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर विराजे गणपति, ढोल के संग उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर विराजे गणपति, ढोल के संग उड़ा गुलाल
विज्ञापन
अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर में आरती करते महंत विनय नाथ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इससे पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। डीजे-साउंड पर थिरकते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान शहर में गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया जैसे जयकारे भी लगे।
गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही रामघाट रोड, जीटी रोड और आगरा रोड क्षेत्र की कालोनियों में श्रद्धालुओं ने गणपति स्थापना से पहले धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। डीजे साउंड पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। इसके बाद गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जबकि शहर के विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की प्रतिमाओं को विराजमान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। साथ ही भजन कीर्तन भी किया। जबकि आयोजन स्थल, मंदिर और घरों के पूजा स्थान को आकर्षक रूप से सजाया गया। फूलमालाएं, बंदनवार, झालरें और लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। देर शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल रहा।
यहां भी कार्यक्रम
- विनयशील माता मंदिर में पुरोहित प्रपन्ना चार्य महाराज, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, सचिन शर्मा आदि।
- श्री वार्ष्णेय मंदिर में भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, महंत पंडित मनोज मिश्रा, पंडित महेश ब्रह्मचारी, राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वाले, एलडी वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, गुलाब चंद्र, उमेश सरकोड़ा, सरकोड़ा, बृजेश कंटक, शैलेंद्र वार्ष्णेय आदि।
विज्ञापन
- नागेश्वर मंदिर में आचार्य यश भारद्वाज, मंदिर पुजारी पवन भारद्वाज, कैलाश चंद शर्मा, भरत राज गुप्ता, विकास सक्सेना, गौरव आटा, तिरुपति अग्रवाल, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि।

महेंद्र नगर काली मंदिर में गणेश जी की स्थापना के दौरान रंगों में रंगे भक्त।- फोटो : CITY OFFICE