{"_id":"629a60ae0f11292f8f3f39f4","slug":"galla-agent-arrested-for-attacking-media-person-aligarh-news-ali29308040","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियाकर्मी पर हमले का आरोपी गल्ला आढ़ती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडियाकर्मी पर हमले का आरोपी गल्ला आढ़ती गिरफ्तार
विज्ञापन
बरामद पिस्टल।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार रात एक समाचार चैनल से जुड़े मीडियाकर्मी को गोली मारने का आरोपी गल्ला आढ़ती शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मीडियाकर्मी को गोली मारी थी। घटना के मूल में रंगबाजी के चलते मामूली कहासुनी के बीच हुई हाथापाई में गोली मारने की घटना उजागर हुई है। फिलहाल उसका एक साथी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
घटनाक्रम बृहस्पतिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे का है। गांधीपार्क नौरंगाबाद छावनी निवासी एक समाचार चैनल से जुड़े मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता अपने दो अन्य मीडियाकर्मी साथियों संग धनीपुर मंडी में खाना खाने गए थे। वे दुकान नंबर 71/72 के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें एक बुलेट बाइक सवार हमलावर द्वारा गोली मारी गई। गोली मुकेश की कमर में लगी और उन्हें नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। इस मामले में मुकेश गुप्ता के भाई की ओर से महुआ खेड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीमों ने तड़के चार बजे सीसीटीवी की मदद से मुख्य आरोपी को चिह्नित कर लिया था। 100 से ज्यादा सीसीटीवी देखे गए, जिनमें बुलेट सवार हमलावर की पहचान गल्ला मंडी के आढ़ती प्रद्युम्न विहार संजय गांधी कॉलोनी क्वार्सी निवासी राहुल प्रताप सिंह के रूप में हुई। पुलिस जब उसके पीछे लगी तो वह पहले क्वार्सी क्षेत्र में अपने मामा के घर पहुंचा, वहां से जलाली में एक रिश्तेदार के घर गया। वहां से पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने उसकी बुलेट जब्त कर ली। पुलिस के दबाव के चलते शुक्रवार दोपहर उसके अधिवक्ता ससुर की मदद से उसे पुलिस के हवाले किया गया। उसके पास से हमले में प्रयुक्त राहुल के नाम से ही लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाने में हुई पूछताछ में राहुल प्रताप ने हमला करना स्वीकार किया और बताया कि वह भी मंडी में मौजूद था। एकाएक आमना-सामना होने पर कहासुनी हुई। इसी कहासुनी में हाथापाई के बीच उसने मुकेश को गोली मार दी। इस दौरान उसके एक अन्य साथी का नाम भी सामने आया है। वह भी फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। इधर, मेडिकल कॉलेज में मुकेश की हालत स्थिर बनी हुई है।
पीएसी में निरीक्षक हैं आरोपी के पिता
गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल के पिता राजेश कुमार सिंह पीएसी एटा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
- मीडियाकर्मी पर बृहस्पतिवार रात हुआ हमला एकाएक झगड़े का परिणाम है। आरोपी को महज 12 घंटे के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रयास में पांच टीमें एसपी सिटी व सीओ द्वितीय की अगुवाई में लगी थीं। पूछताछ जारी है। अब जो नया तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी

आरोपी राहुल प्रताप सिंह। संवाद- फोटो : CITY OFFICE