फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gabhana Toll plaza

किसानों की गाड़ियों को फ्री निकलवाने के लिए टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gabhana Toll plaza
गभाना टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू पदाधिकारी - फोटो : GABHANA
किसानों की गाड़ियों को फ्री में निकलवाने को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गभाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता के वाहन पर भाकियू लिखा है और कार्ड दिखाता है तो उससे टोल न लिया जाए। किसानों के वाहनों को फ्री में निकाला जाए। टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी के समझाने पर किसान नेता शांत हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विमल तोमर व अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। किसान नेता टोल प्लाजा से किसानों के वाहनों को फ्री निकालने की मांग कर रहे थे। भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि टोल से गुजरने वाले वाहन पर अगर भाकियू लिखा हो या वह भाकियू का कार्ड दिखाए तो उससे टोल न लिया जाए। हंगामा बढ़ता देख टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी मौके पर आ गए। उन्होंने किसान नेताओं को समझाया। उसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में गुलजार बापू, मुस्तकीम पठान, रामदयाल योगी, रमेश राघव, महावीर स्वामी, सिकंदर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed