फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Furniture of Saharanpur attracted everyone in mahotsav

Aligarh Exhibition: घर की सजावट हो या बिटिया की शादी, नुमाइश में लुभारहा सहारनपुर का फर्नीचर

Tue, 07 Feb 2023 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 01:56 AM IST
सार

अलीगढ़ की नुमाइश में सजे सहारनपुर के फर्नीचर का जलवा है। यह फर्नीचर यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सबसे खास बात यह है कि यह कम कीमतों पर मौजूद है। यानी इसके लिए आपको अपनी जेब खाली नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Furniture of Saharanpur attracted everyone in mahotsav
नुमाइश उधोग मण्डप में सजे लकड़ी के बने फर्नीचर को पंसद करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर की सजावट हो या बिटिया की शादी। अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि कहां पर कम कीमतों पर शाही और नक्कासी से युक्त फर्नीचर मिलेगा तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप शहर में चल रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


यहां उद्योग मंडप में सजे सहारनपुर के फर्नीचर का जलवा है। यह फर्नीचर यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सबसे खास बात यह है कि यह कम कीमतों पर मौजूद है। यानी इसके लिए आपको अपनी जेब खाली नहीं करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं यह पूरा फर्नीचर आसाम टी गोल्ड एवं सांगवान, शीशम की लकड़ी का बना हुआ है। इस लकड़ी की खासियत यह है कि यह जल्दी खराब नहीं होती है। इस पर कीड़े या दीमक नहीं लगते हैं। ऐसे में आप एक बार यह फर्नीचर खरीदेंगे तो सालों साल तक आपको दूसरा फर्नीचर नहीं खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


कम कीमत में बेहतरीन नक्कासी
फर्नीचर के मालिक मोहम्मद रजा ने बताया कि यह फर्नीचर सहारनपुर का हैंडीक्राफ्ट है, जो सागौन की लकड़ी का बना हुआ है। यह अगर कहीं बाहर से खरीदा जाएगा तो बहुत महंगा पड़ेगा, लेकिन यहां पर यह बहुत कम कीमत का है। ग्राहमों को 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। सोफे के पूरे सेट की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होती है। इसी तरह बेड, ड्रेसिंग टेबल, डायनिंग टेबल, स्टूल, कुर्सी, रैक और घर को सजाने का सामान भी मुनासिब कीमतों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्कासी युक्त फर्नीचर में रसोई से लेकर अन्य घरेलू शो-पीस तक उपलब्ध हैं। नुमाइश में पिछले करीब 10 साल से आ रहे हैं। अलीगढ़ के लोगों का प्यार है कि सहारनपुर से लाए फर्नीचर को हाथों-हाथ खरीदने वाले ग्राहक मौजूद हैं। शुरूआत में ही अच्छी बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed