{"_id":"57475e564f1c1bd240691660","slug":"funds-from-the-bank-account-hackers-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकरों ने बैंक खाते से उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकरों ने बैंक खाते से उड़ाई रकम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के नामचीन बिल्डर के छोटे भाई व एक महिला संग हैकरों ने ऐसा फ्राड किया है, जिसे सुन चौंकना लाजमी है। बिल्डर के खाते से एटीएम की मदद से 35 हजार व महिला के खाते से भी इसी तरह 80 हजार रुपये उड़ा दिए गए। दोनों के एटीएम कार्ड उनके पास हैं। हाल-फिलहाल ऐसा भी नहीं हुआ कि किसी ने एटीएम कार्ड बदल लिया हो। महिला का एटीएम कार्ड तो खाता खुलने के बाद से घर के लॉकर में है। फिर भी रुपये दिल्ली के पालम इलाके में एटीएम केबिन से निकाल लिए गए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विक्रम कॉलोनी निवासी जादौन बिल्डर के निदेशक योगेंद्र सिंह बंटी के भाई दीपक कुमार सिंह भाई के कारोबार में सहयोग करने के साथ खुद भी दीप कंस्ट्रक्शन के नाम से कंपनी चलाते हैं। उनका रामघाट रोड केनरा बैंक शाखा में खाता है। सुबह दस बजे करीब चार बार में उनके मोबाइल पर एटीएम से 35 हजार रुपये निकाले जाने के एसएमएस मिले। इस पर वह चौंक गए। तत्काल बैंक गए। पता चला कि दिल्ली से रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि हाल फिलहाल उनका एटीएम भी किसी के हाथ नहीं लगा। फिर यह कैसे हुआ। इसी बीच स्वर्ण जयंती कॉलोनी से एक महिला वहां आईं और बताया कि उनको 80 हजार रुपये निकलने के एसएमएस मिले हैं। उन्होंने तो यहां तक दावा किया कि खाता खुलने के बाद से आज तक एटीएम कार्ड घर के लॉकर में कैद है। इस पर बैंक स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो दीपक ने बैंक स्टाफ पर साजिश का आरोप लगाते हुए क्वार्सी में तहरीर दे दी है।