फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Full stamp duty paid even on power of attorney

Aligarh News: पावर ऑफ अटॉर्नी पर लगेगा पूरा स्टांप, पर परिवार के सदस्य को देना होगा बस 5000 रूपये

Wed, 14 Jun 2023 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

स्टांप एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि अब मुख्तारनामों में बेनामी की तरह ही सम्पत्ति के डीएम सर्किल रेट के हिसाब से स्टाम्प शुल्क लगेगा, परन्तु परिवार के सदस्यों- माता-पिता, पत्नी, पुत्र वधु, पुत्र-पुत्री, दामाद, भाई-बहन, नाती-नातिनी, पौत्र-पौत्री को स्टाम्प शुल्क के स्थान पर 5000 रूपये देने होंगे। 

विज्ञापन
Full stamp duty paid even on power of attorney
स्टांप एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल समीक्षा बैठक में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अचल संपत्ति के लिए किसी के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामा) करना आसान नहीं होगा। अब रजिस्ट्री की भांति ही स्टांप शुल्क देना होगा। यद्यपि प्रदेश सरकार ने परिवार के सदस्यों के लिए बड़ी राहत देते हुए उन्हें इस नियम से मुक्त रखा है। यदि परिवार के सदस्य आपस में पावर ऑफ अटॉर्नी करना चाहते हैं, तो उन्हें 5000 रूपये ही जमा करने होंगे। यह बात स्टांप एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने अलीगढ़ भ्रमण के दौरान कही। वह सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

विज्ञापन


स्टांप एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अचल संपत्ति बेचने का अधिकार देने के लिए मुख्तारनामा किया जाता है। यद्यपि उसका पंजीकरण नहीं होता है लेकिन विलेख की प्रमाणिकता के लिए लोग उसका पंजीकरण कराते हैं इसी में बड़े स्तर पर स्टांप चोरी के कई मामले प्रकाश में आए हैं। अब मुख्तारनामों में बेनामी की तरह ही सम्पत्ति के डीएम सर्किल रेट के हिसाब से स्टाम्प शुल्क लगेगा, परन्तु परिवार के सदस्यों- माता-पिता, पत्नी, पुत्र वधु, पुत्र-पुत्री, दामाद, भाई-बहन, नाती-नातिनी, पौत्र-पौत्री को स्टाम्प शुल्क के स्थान पर 5000 रूपये देने होंगे। 
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री रवींद्र जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता रजिस्ट्री कराने आती है, वह सरकार को रेवेन्यू देती है। जनता एवं आम जन सामान्य के प्रति अधिकारियों कर्मचारियों का व्यवहार आचरण अच्छा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पंजीकरण कार्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय समेत अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed