फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From today, corona investigation will be done on the border before entering Aligarh

आज से अलीगढ़ में प्रवेश से पहले बॉर्डर पर होगी कोरोना जांच, स्टेशन पर टीम की तैनाती कल से

Sun, 22 Nov 2020 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
From today, corona investigation will be done on the border before entering Aligarh
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : राजन राय
दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर आज से जिले के सभी बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। अलीगढ़ में प्रवेश से पहले लोगों की कोरोना जांच होगी। अगर, कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे तत्काल अस्पताल भेजा जाएगा। दिल्ली-हरियाणा से आने वालों पर खासतौर पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए गभाना और टप्पल बार्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। इधर, ट्रेनों के जरिये जिले में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच स्टेशन पर ही कराने की व्यवस्था की जा रही है। संभावना है कि स्टेशन पर सोमवार को कोरोना जांच टीम तैनात हो जाएंगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी व दिल्ली में तीसरी लहर आ गई है। इस बार कोरोना वायरस पहले से अधिक खतरनाक है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि रविवार से जिले के दिल्ली से आने वालों की गभाना, दिल्ली व हरियाणा से आने वालों की टप्पल, एटा जिले से आने वालों की गोपी, कासगंज से आने वालों की गंगीरी, हाथरस-आगरा से आने वालों की मडराक, मथुरा से आने वालों की इगलास व बुलंदशहर से आने वाले लोगों की अतरौली बार्डर पर ही जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग को सभी बार्डरों पर टीम तैनाती के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


टीम के पास पर्याप्त मात्रा में एंटीजन किट रहेंगी। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति में वायरस के लक्षण नजर आ रहे हैं और वह एंटीजन किट में निगेटिव पाया जाता है तो तत्काल उसका आरटीपीसीआर सैंपल भी होगा। रिपोर्ट आने तक संदिग्ध को किसी अस्थायी या स्थायी अस्पताल में आईसोलेट किया जाएगा। एडीएम प्रशासन सहित सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को बार्डरों पर निगरानी करने और जांच कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को अनुमोदन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी तैनात होगी कोरोना जांच टीम
सड़क मार्ग के जरिये जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की कोरोना जांच के साथ ही ट्रेन के जरिये जिले में आने वालों की भी जांच होगी। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि स्टेशन पर टीम तैनाती के संबंध में विचार-विमर्श चल रहा है। सोमवार तक स्टेशन पर भी टीमों को जांच के लिए तैनात करने की व्यवस्था पर अमल कर लिया जाएगा।

प्रधान-सचिवों की भी जिम्मेदारी तय
अलीगढ़। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि जिले में मुख्य मार्गों के साथ ही कई मार्ग ऐसे हैं, जिनके जरिये आसपास के जिलों व राज्यों के लोग आसानी से प्रवेश कर लेते हैं। ऐसे लोगों की जांच व उनकी निगरानी का जिम्मा प्रधानों व सचिवों को सौंपा गया है। वहीं, शहरी क्षेत्र में पार्षद अपने इलाके में आने वाले बाहरी लोगों पर निगाह रखेंगे। किसी भी बाहरी की सूचना होने पर प्रधान, सचिव, पार्षद अपने संबंधित थाने व कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100 या 05712420101 पर सूचना दे सकते हैं।


ट्रेन-बस बंद होने की उठी सुगबुगाहट
कोरोना वायरस से प्रकोप के फिर से फैलने के बाद से ट्रेन और बस बंद होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि अभी इस पर कोई अधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। रोडवेज के अलीगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि शासन की ओर से अभी बसों को बंद करने या गैर राज्यों में न भेजने का कोई आदेश नहीं आया है। अगर, आदेश आता है तो तत्काल प्रभाव से उस पर अमल किया जाएगा। वहीं, रेलवे के अधिकारी भी इस विषय पर मुख्यालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed