{"_id":"59b997b54f1c1b23688b46f3","slug":"from-leader-school-operator-to-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता, स्कूल संचालक से लेकर डॉक्टर तक मैदान मेंे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता, स्कूल संचालक से लेकर डॉक्टर तक मैदान मेंे
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई हैं। मेयर का टिकट हासिल करने के लिए भाजपा नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। टिकट को लेकर महानगर में 30 से अधिक नेताओं के नामों की चर्चा है। इनमें डॉक्टर, अधिवक्ता, स्कूल संचालक, उद्योगपति, व्यापारी से लेकर खांटी राजनीतिज्ञों तक का नाम शामिल है।
निकाय चुनाव की तिथि की अभी घोषणा नहीं हुई है। मेयर पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा, यह कहना भी मुश्किल है। ज्यादातर लोग मेयर पद सामान्य श्रेणी की झोली में जाने की उम्मीद लगाकर टिकट हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कई दावेदार तो पार्टी नेताओं के पास बायोडाटा तक भेज चुके हैं।
वहीं कुछ लोग लखनऊ से लेकर नई दिल्ली तक सेटिंग भिड़ा रहे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल तक पहुंच बनाने का प्रयास अधिकतर दावेदार कर रहे हैं। चर्चा पर भरोसा करें तो टिकट निर्धारण में सुनील बंसल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
कटारिया के आने के बाद सक्रियता बढ़ी
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के आगमन के बाद मेयर का टिकट हासिल करने का प्रयास कर रहे नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार शाम अशोक कटारिया अलीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी नेताओं से निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया था। नेताओं से अलग-अलग बातचीत कर फीडबैक भी लिया था। भाजपा महानगर द्वारा निकाय चुनाव के लिए विधान सभा वार संयोजक एवं सह संयोजक भी नियुक्त कर दिये गये है। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत का कहना है कि कुछ लोगों ने बायोडाटा भेजा है। हालांकि संगठन की ओर से अभी बायोडाटा आदि नहीं मांगा गया है।
प्रवीण अग्रवाल का नाम चर्चा में
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल अलीगढ़ आए थे, तो कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल के घर लंच किया था। उसके बाद से ही प्रवीण के नाम की चर्चा होने लगी। हालांकि सुनील बंसल के आगमन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उद्योगपति प्रशांत सिंघल, रमेश चंद्र सिंघल आदि भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
जयवीर के आगमन के बाद सौरभ सिक्ससंस की चर्चा
पूर्व मंत्री एवं बसपा के दिग्गज नेता ठाकुर जयवीर सिंह के भाजपा में आने के बाद उनके नजदीकी माने जाने वाले सौरभ सिक्ससंस के नाम की चर्चा है। अंदरखाने प्रयास भी शुरू कर दिया गया है। जब जयवीर बसपा में थे तो विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शहर के प्रत्याशी को चेंज कर सौरभ सिक्ससंस को चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा हुई थी। लेकिन अंतिम समय में सौरभ सिक्ससंस मैदान में कूदने से पीछे हट गये।
इनके नामों की पुरजोर चर्चा
पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, उद्योगपति प्रशांत सिंघल, डॉ. जयंत चौधरी, डॉ. राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, सुशील मित्तल, दीपक मित्तल, एडवोकेट पूनम बजाज, मुकेश उपाध्याय मांची, प्रवीन अग्रवाल, हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के सचिव डॉ. राकेश नंदन, उमेश सरकोडा, कृष्णा गुप्ता, संगीता वार्ष्णेेय, गुनीत मित्तल, इंद्र कुमार तेलवाले, ओम प्रकाश मास्टर, कुलदीप पांडेय, जगमोहन गुप्ता, कालीचरण वार्ष्णेय, राज कुमार सहयोगी, सौरभ सिक्ससंस, राजीव भारती, अरविंद लिबर्टी, आलोक वात्सल्य, अभिषेक गुप्ता, मनीष वूल, यतेंद्र वाईके, ज्ञान प्रकाश गौड़ आदि।